Milk And Walnut: दूध में अखरोट मिलाकर पीने से होने वाले 4 फायदे

Milk And Walnut: दूध में अखरोट मिलाकर पीने से सेहत को अनेकों लाभ मिलते हैं. चलिए डायटीशियन से जानते हैं दूध में अखरोट मिलाकर पीने से होने वाले 4 फायदे के बारे में...

Milk And Walnut: दूध और अखरोट दोनों मिलाकर खाने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं. क्योंकि दूध और अखरोट में कई सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपको ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ पहुंचने में मदद करते हैं. बहुत कम लोग दूध और अखरोट दोनों का सेवन एक साथ करते हैं. आज हम इस लेख में डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे दूध में अखरोट मिलाकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में…

दूध और अखरोट में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि दूध और अखरोट दोनों को मिलाकर अगर आप पीते हैं तो इससे आपका सेहत दुरुस्त रहेगा. क्योंकि दूध और अखरोट में कई सारी विटामिन्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड, मिनरल आदि पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं.

डायबिटीज में

अगर किसी को डायबिटीज है तो उसके लिए दूध में अखरोट मिलाकर पीने से कई सारे लाभ मिलेंगे. क्योंकि दूध और अखरोट में फाइबर भरपूर होता है और ग्लाइसेमिक कम होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसलिए दूध और अखरोट दोनों मिलाकर पीने से डायबिटीज कंट्रोल में बना रहता है.

हड्डियां रहे मजबूत

दूध और अखरोट में कैल्शियम और मैग्नीशियम सबसे अधिक पायी जाती है, जो हमारी हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं. अगर आप रोजाना दूध के साथ अखरोट मिलाकर पीते हैं तो आपकी हड्डियों मजबूत होंगी साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी दिक्कत नहीं होगी.

Also Read: खाली पेट सौंफ का पानी पीने के 4 सबसे बड़े और जबरदस्त फायदे

पाचन रहे मजबूत

दूध के साथ अखरोट मिलाकर पीने से पाचन दुरुस्त रहता है. क्योंकि दूध और अखरोट में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है जो पाचन के लिए जरूरी होते हैं. इसलिए सभी को रोजाना दूध और अखरोट मिलकार पीना चाहिए. ताकि कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सकें.

दिल रहे दुरुस्त

दूध में अखरोट मिलाकर पीने से दिल दुरुस्त रहता है. क्योंकि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है. दूध और अखरोट दोनों मिलाकर पीते हैं तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है और ब्लड वेसल्स के कार्य में सुधार कर दिल को दुरुस्त किया जाता है.

Also Read: गुड़ और मूंगफली खाने के 4 लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >