Menstruation Early Age: कम उम्र में पीरियड्स आने का क्या है कारण? जानिए किस उम्र में आने चाहिए माहवारी?

Menstruation Early Age: कुछ लड़कियों में सिर्फ 9 साल की उम्र में ही पीरियड आने लगे हैं. जिसके कारण बेटियां मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहती हैं. चलिए जानते हैं कम उम्र में पीरियड आने का कारण क्या है? माहवारी आने की सही उम्र क्या है?

Menstruation Early Age: पीरियड लड़कियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. पीरियड आमतौर पर लड़कियों में 12 साल और 15 साल के बीच में ही आता है. हालांकि आजकल 8 साल की उम्र और 9 साल की उम्र की लड़कियों को भी पीरियड्स आने लगे हैं. इतनी कम उम्र में लड़कियों में पीरियड्स आने से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चलिए जानते हैं कम उम्र में पीरियड्स आने के पीछे का कारण क्या है और इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान देना चाहिए…

कम उम्र में पीरियड क्यों आता है?

लड़कियों में कम उम्र में पीरियड आने का पहला कारण है हार्मोनल बदलाव. जी हां, जिन लड़कियों के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं उन्हें जल्दी पीरियड आना शुरू हो जाते हैं. इसके अलावा कई बार असंतुलित खानपान के कारण भी पीरियड आने लगते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि लड़कियों में उम्र से पहले ही पीरियड क्यों आ जा रहे हैं तो इसका मुख्य कारण बढ़ता वजन भी है. अगर 8 से 9 साल की उम्र की लड़की का वजन तेजी से बढ़ा है तो इससे भी हार्मोनल बदलाव होते हैं जिससे उन्हें पीरियड समय से पहले आ जाते हैं.

पीरियड आने का सही उम्र क्या है?

लड़कियों को पहली बार पीरियड्स आने का सही उम्र 12 साल से लेकर 15 साल के बीच में है. अगर इससे पहले पीरियड आ रहे हैं तो इसका कारण है कि आपके शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव हुए हैं.

Also Read: धनिया का बीज कब और कैसे खाएं? जानिए इसके फायदे

Also Read: किस विटामिन की कमी से होती है पैरों के तलवे में जलन?

पीरियड के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

पीरियड के समय लड़कियों का खुद की साफ-सफाई का ध्यान देना होता है. कम से कम पूरे दिन में दो बार पैड बदले. इसके अलावा खुद को साफ रखें. खाने पर भी ध्यान दें. पीरियड के समय नमक वाली चीजे, ज्यादा मीठा, कॉफी, तली हुई चीज और खट्टी चीजों को खाने से बचें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >