Lemon Water: ज्यादा नींबू पानी पीने के 3 नुकसान

Lemon Water: ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को अनेकों नुकसान पहुंच सकता है. चलिए जानते हैं विस्तार से...

Lemon Water: गर्मी में आमतौर पर लोग नींबू पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप नींबू पानी ज्यादा पी लेते हैं तो इसका बुरा असर भी सेहत पर देखने को मिल सकता है. इसीलिए अगर आप गर्मियों में नींबू पानी पीते हैं तो लिमिट में रहकर ही इस ड्रिंक को पिएं. चलिए जानते हैं नींबू पानी पीने के नुकसान…

डिहाइड्रेशन

ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पैदा हो सकती है यानी आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. नींबू पानी ज्यादा पीने से बॉडी में मौजूद पानी यूरिन के रास्ते निकल जाता है. इसलिए अधिक मात्रा में नींबू पानी पीना बंद कर दें.

गला और खांसी

अगर आप ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो आपका गला खराब हो सकता है. इतना ही नहीं आपको टॉन्सिलाइटिस और खांसी जैसी समस्याएं भी हो सकती है. नींबू पानी की वजह से आपके दांत भी सड़ सकती है. इसलिए ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से बचें.

किडनी स्टोन

नींबू में ऑक्सलेट की अच्छी खासी मात्रा पायी जाती है जो किडनी स्टोन जैसी खतरनाक बीमारियों को बढ़ाने में मदद कर सकती है. अगर आप ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो आपकी बोन पर भी बुरा असर पड़ सकता है. इसके अलावा जोड़ों के दर्द आदि भी हो सकता है.

Also Read: कमर की जिद्दी चर्बी घटाने के लिए 5 एक्सरसाइज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >