Radish: यहां जानिए मूली के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

Radish: मूली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर में इम्युनिटी बूस्ट करने का काम करता है. आइए जानते हैं मूली के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए.

Radish: मूली में कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, फॉस्फोरस, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर में इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं मूली के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए.

दूध

Radish

अगर आप मूली खाते हैं तो तुरंत बाद दूध ना पीएं. क्योंकि इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है. मूली खाने के बाद दूध पीने से सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और पेट में दर्द की समस्या हो जाती है. जिससे आपकी सेहत खराब हो सकती है.

दही

Radish

मूली खाने के तुरंत बाद दही नहीं खाना चाहिए. अगर कोई ऐसा करता है तो उसे पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए कुछ घंटों के बाद ही दही का सेवन करें.

करेला

Radish

मूली खाने के साथ करेला नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है. ऐसे में भूलकर भी मूली और करेला को एक साथ नहीं खाना चाहिए.

पनीर

Radish

मूली के साथ पनीर नहीं खाना चाहिए. क्योंकि इससे चर्म रोग का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप मूली खा रहे हैं तो पनीर खाने से परहेज करें. कुछ घंट बाद आप पनीर खा सकते हैं.

संतरा

Radish

अगर आप मूली खाते हैं तो उसके तुरंत बाद संतरा का सेवन ना करें. क्योंकि यह जहर की तरह काम करता है. जिसका असर पाचन तंत्र पर देखने को मिलता है. इससे अपच के साथ-साथ अन्य कई समस्याएं भी हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >