Kidney Health Tips: किडनी को रखना हो हेल्दी तो जरूर खाएं ये सुपर फूड्स

Kidney health tips: ऐसे खाद्य पदार्थ चुनें जो आपके पूरे शरीर के लिए स्वस्थ हों, और साथ ही आपकी किडनी के लिए भी. ताजे फल और सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले या वसा रहित डेयरी उत्पाद खाएं. स्वस्थ भोजन खाएं और नमक और अतिरिक्त चीनी का सेवन कम करें.

Kidney Health Tips: किडनी की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए सुपर्फूड्स काफी जरूरी होता है. अब आपको लग रहा होगा की कुछ सुपर फूड्स से किडनी की बीमारियां जड़ से समाप्त हो जायेगी तो ऐसा नही है.

बहुत से लोगों का मानना है की सुपर्फूड्स में कोई खास, जादुई ताकत है जिसमे सभी किडनी की परेशानियों का निवारण छुपा हुआ है जबकि ऐसा नही है कुछ चीजों में बाकी खाने के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्व हो सकते हैं, लेकिन कोई भी चीज स्वास्थ्य के लिए राम बाण नहीं हो सकती.


अगर आप भी किडनी संबंधी समस्याओं से ग्रासित हैं तो, आपके लिए अच्छा संतुलित आहार ही सूपर फूड है. यहां हम आपको कुछ चुनिंदा खाद्य पदार्थों की सूची है जो की काफी पोषण से भरपूर होती हैं, और काफी फायदेमंद होती है खासकर किडनी की संस्याओं के लिए.

फल – फलों में सेब, अनार, बेरीज, संतरा (खट्टे फल), चेरी, स्ट्रॉबेरी और टमाटर किडनी की समस्याओं में लाभदायक होते हैं. इनमे एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन सी जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं और कैलोरी भी कम होती है.

सब्जियां – ब्रोक्ली, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां,शलजम, आलू, लहसुन, गाजर, मूली आदि जैसी जड़ वाली सब्ज़ियां, कद्दू किडनी के लिए काफी अच्छे होते हैं क्योंकि इनमे होता है फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, B6, A, K, E, कैलिसियम्, आयरन, पोटैसियम्, मैंगनीज आदि, जरूरी खनिज भी इनमे पाए जाते हैं.

मेवे और बीज – मेवे जैसे काजू, बदाम्, पिस्ता, अखरोट, आदि में जरूरी तत्त्व जैसे की हार्ट हेल्दी फैट, फाइबर, प्लांट प्रोटीन, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट, आदि होता है और चिया बीज, होल ग्रेन बीजों में फाइबर, विटामीन और मिनरल आदि होते हैं जो हमारी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

पशुओं से मिलने वाले प्रोटीन – अंडे, मछली, दही, चीज़, शेल फिश आदि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,विटमीन, फॉस्फोरस, ज़िंक, मग्नेशियम्, कैल्शियम और आयरन के बेहतर सोर्स होते हैं किडनी की हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं.

प्लांट बेस्ड फूड्स – बीन्स एक लो फैट, कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला पदार्थ है जिसके सेवन से हार्ट हेल्थि रहता है और चिया और फ़्लैक्स बीज भी काफी ज्यादा हेल्थी और नूट्रिशियंस होते हैं और यह आसानी से स्टोर पर मिल जाते हैं इन्हे आप सलाद, दही, दलिया किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा टोफू पनीर जैसा दिखने वाला लेकिन लो फैट, इसमे पाए जाते है ज़रूरी अमीनो एसिड प्रोटीन बिल्ड़िंग के लिए और एनर्जी का भी स्रोत होते हैं. इनमे मिनरेल और ओमेगा-3 एवं ओमेगा-6 जैसे हेल्थी फैट होते हैं.

इनपुट- श्रेया ओझा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >