International Yoga Day 2023: आज मनाया जा रहा है  योग दिवस, जानें इसका इतिहास और इस वर्ष की थीम

International Yoga Day 2023: हर साल 21 जून को 'इंटरनेशल योग दिवस' के रूप में मनाया जाता है. हालांकि योग दिवस मनाने की शुरुआत किसने, कब और कहां की, ये जानना भी रोचक है. आइए जानते हैं योग दिवस का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम.

International Yoga Day 2023:  योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को ‘इंटरनेशल योग दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. हालांकि योग दिवस मनाने की शुरुआत किसने, कब और कहां की, ये जानना भी रोचक है. आइए जानते हैं योग दिवस का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम.

कब हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत

27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में इंटरनेशनल योगा डे को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था. जिसके तहत साल में किसी भी एक दिन को योग दिवस के रूप में मनाने की मांग की गई. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाने की घोषणा कर दी गयी. जिसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 मानवता के थीम पर आधारित है

‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का उद्देश्य दुनिया के लोगों को योग के जरिए कई भौतिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है. हर साल इस आयोजन के लिए एक अलग विषय होता है. ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023’ का थीम ‘मानवता’ है. पिछले विषयों में ‘हृदय के लिए योग’,’शांति के लिए योग’,घर पर योग और परिवार के साथ योग शामिल थें

21 जून को क्यों मनाते हैं योग दिवस?

योग दिवस को मनाने के लिए एक दिन सुनिश्चित किया गया, जो कि 21 जून है. 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाने की वजह भी है. इस तारीख  को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है. जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं. भारतीय परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है. सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदार है. इस कारण प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं.

इस बार योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी यहां मनाएंगे योग दिवस

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग दिवस को घोषित किया गया था, फिर 21 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका में इसे यूएन लिस्ट में एडॉप्ट कर लिया. अब ठीक उसी दिन Yoga Day 2023 में यानि 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ के परिसर में योग दिवस मनाकर विश्व मानवता को एक संदेश देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >