HMPV Virus Case: चीन के बाद अब भारत पर भी मंडराया एचएमपीवी वायरस का खतरा, जानें क्या है इसके लक्षण

HMPV Virus Case in India and symptoms: एचएमपीवी वायरस या फिर ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामले अब भारत में भी मिलने शुरू हो गए हैं. इसके लक्षण सर्दी-जुकाम जैसे ही होते हैं. चलिए इस वायरस और इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

HMPV Virus Case in India: करीबन पांच साल पहले कोविड-19 या फिर कोरोना वायरस ने दुनियाभर में जमकर तबाही मचाई थी. कोरोना महामारी के बाद अब चीन में एक और महामारी जिसे एचएमपीवी वायरस के नाम से जाना जाता है उसने दस्तक दे दी है. एचएमपीवी या फिर ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से इन्फेक्टेड मरीजों में कुछ लक्षण जैसे कि सांस लेने में परेशानी और फ्लू जैसे दिखाई दे रहे हैं. एचएमपीवी वायरस आने वाले समय में ज्यादा खतरनाक न बने इसके लिए दिल्ली के मेडिकल ऑफिसर्स ने आने वाले समय में इस इन्फेक्शन की वजह से होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इस वायरस और इससे संक्रमित लोगों में दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या है एचएमपीवी वायरस

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) एक रेस्पिरेटरी वायरस है जो आमतौर पर हल्के से मीडियम फ्लू जैसे लक्षणों का कारण बनता है. यह वायरस सर्दियों और शुरुआती स्प्रिंग सीजन के दौरान सबसे अधिक प्रचलित है और मुख्य रूप से इन्फेक्टेड लोगों या दूषित सतहों के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट से फैलता सकता है. हालांकि, एचएमपीवी अन्य रेस्पिरेटरी वायरस जैसे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस), खसरा के साथ समानताएं शेयर करता है, लेकिन इसका कोई वैक्सीन नहीं फिलहाल मौजूद नहीं है, और कोई न ही कोई एंटीवायरल इलाज मौजूद है. ज्यादातर लोग आराम और हाइड्रेशन का ख्याल रखकर से ठीक हो जाते हैं, कई गंभीर गंभीर मामलों में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती होना और ऑक्सीजन थेरेपी लेना पड़ सकता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में इन लोगों को जरूर खाना चाहिए शकरकंद, सेहत को होते हैं कई फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में इन जगहों पर है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हार्ट अटैक के हो सकते हैं संकेत

एचएमपीवी वायरस के लक्षण

एचएमपीवी वायरस के सामान्य लक्षणों की अगर बात करें तो इनमें खांसी, बुखार, गले में खराश, बहती या बंद नाक और कुछ मामलों में घरघराहट या सांस की समस्या शामिल है. कुछ लोगों खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों, या कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को निमोनिया या ब्रोंकियोलाइटिस जैसी गंभीर रेस्पिरेटरी कंडीशंस का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: हड्डियों को अंदर से खोखला कर देती हैं खाने-पीने की ये चीजें, आप भी जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >