30 की आयु के बाद बढ़ जाता है High Uric Acid का खतरा, इन उपायों से घर पर ही कर सकते हैं कंट्रोल

How To Reduce Uric Acid, Symptoms, Treatment, Causes, Diet, Foods: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार करीब 30 की उम्र के बाद हर व्यक्ति के शरीर में कुछ न कुछ जरूरी बदलाव होने शुरू हो जाते है. साथ ही साथ विभिन्न बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगता है. यूरिक एसिड भी इन्हीं में से एक है.

अगर शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो गाउट या गठिया जैसी समस्याएं हो सकती है.

यदि यूरिक गंभीर हो जाए तो डायबिटीज, किडनी व हाई ब्लड प्रेशर तक का कारण बन सकता है.

यूरिक एसिड की मात्रा को कम या संतुलित रखने के लिए विटामिन-सी फूड्स जैसे, नींबू, आंवला, संतरा आदि का सेवन करें.

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इलायची, लौंग, दालचीनी व तेजपत्ता भी यूरिक एसिड के लेवल को कम करते है.

वजन बढ़ने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है जो गठिया का कारण बन सकता है. ऐसे में वजन न बढ़ने दें.

हाई फाइबर फूड्स के सेवन से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है.

एक शोध के मुताबिक कॉफी पीने के अलावा ग्रीन टी, सेब के सिरके का सेवन भी यूरिक एसिड को बढ़ने नहीं देता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >