Healthiest Diet for Over 40: डायटीशियन से जानिए 40 के बाद क्या खाये की शरीर में चुस्ती बनी रहे

Healthiest Diet for Over 40: डायटीशियन से हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि 40 के बाद क्या खाये कि शरीर में चुस्ती बनी रहे...

Healthiest Diet for Over 40: बढ़ती उम्र के साथ-साथ कई सारी शारीरिक समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं. इतना ही नहीं शरीर में पोषक तत्वों की डिमांड भी बढ़ जाती है. इसलिए कहा जाता है कि सभी को उम्र के हिसाब से अपने डाइट को मेंटेन करके चलें. क्योंकि विटामिन्स, प्रोटीन और मिनिरल्स की कमी के कारण हमारे शरीर में हड्डियां तो कमजोर होती ही हैं साथ ही इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है. अगर आप 40 साल से अधिक उम्र की है तो आपको अपने डाइट का खास ध्यान देना चाहिए. डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि चुस्स-दुरुस्त रखने के लिए आपको अपने डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा. चलिए जानते हैं 40 के बाद क्या खाये…

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

40 पार होते ही आपको अपने डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों की संख्या को बढ़ा देना चाहिए. आपको पालक, मेथी, चौलाई का साग,पोई साग पालक, जूट के पत्ते आदि को शामिल करना चाहिए. क्योंकि इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर पायी जाती है जो हमारे शरीर में खून की कमी और अन्य बीमारी से बचाने में मदद करते हैं.

अंडे खाएं

बढ़ती उम्र में भी चुस्त-दुरुस्त रहना है तो आपको अपने डाइट में कम से कम दो से चार उबले हुआ अंडे को शामिल करना चाहिए. आप चाहे तो इसका ऑमलेट भी बनाकर खा सकते हैं. क्योंकि इसमें नेचुरल मल्टीविटामिन होता है जो कि प्रोटीन और विटामिन का सबसे बेस्ट माध्यम है. इसे खाने से मांसपेशियों तो मजबूत होती ही है साथ ही ब्रेन को भी लाभ मिलता है. यह गुड कॉलेस्ट्रॉल का स्रोत होते हैं.

क्विनोआ खाएं

40 से अधिक उम्र के लोगों को क्विनोआ खाना शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है. जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके साथ ही कब्ज, अपच, आदि से भी निजात दिलाता है.

Also Read: मेनोपॉज में महिलाओं को क्या खाना चाहिए? जानिए क्या बताया डायटीशियन ने

बेरी खाएं

बेरी में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो हार्ट के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी जरूर होता है. इसे खाने से स्किन को ग्लो करेगा ही साथ ही शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाएगा.

फैटी फिश खाएं

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आपको अपने डाइट में फैटी फिश को जरूरी शामिल करना चाहिए. क्योंकि इनमें ओमेगा 3 पाया जाता है जो फैटी एसिड होता है. इसे खाने से हार्ट और ब्रेन दोनों सही रहता है. यह हमारे शरीर को अन्य बीमारियों से बचाता भी है. इसके अलावा आपको अपने डाइट में फ्रूड्स को भी शामिल करना चाहिए.

Also Read: पहली बार कब मनाया गया था अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, जानिए पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >