Health Tips: भुने हुए चने खाने का रखते हैं शौक? हो जाएं सावधान, एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत

Health Tips: अगर आप भी सर्दियों के दिनों में भुने हुए चने खाने का शौक रखते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. बुलंदशहर में भुने हुए चने खाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गयी है.

Health Tips: सर्दियों के दिन और शाम के समय कुछ तला हुआ या फिर भुना हुआ खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाए. अक्सर सर्दियों के इन दिनों में हम शाम के समय अपने मन को बहलाने के लिए भुने हुए चने खाने लगते हैं. हम यह नहीं सोचते हैं कि आखिर इसका परिणाम क्या होगा. बता दें अगर आप भी भुने हुए चने खाने का शौक रखते हैं तो अब शायद आपको सावधान हो जाना चाहिए. कहीं ऐसा न हो कि भुने हुए चनों की वजह से आपको अपनी जान से हाथ धो बैठना पड़े. अगर आपको लगता है कि हम बेतुकी बात कर रहे हैं तो शायद इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप ऐसा नहीं सोचेंगे.

एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत

हाल ही में बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां भुने हुए चने खाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी है. वहीं, परिवार के दो अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है और इनका इलाज चल रहा है. सामने आयी जानकारी के अनुसार भुने हुए चने खाकर मरने वालों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है. जानकारी के अनुसार यह मामला थाना नरसेना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बरवाला गांव का है. यहां 24 नवंबर की शाम इस परिवार ने बाजार में घूमने वाले से चना खरीदकर खाया था. जब ये सभी घर आए तो इन्होंने घर पर बना हुआ खाना भी खाया. अगली सुबह सबसे पहले 50 वर्षीय कलुआ सिंह और उनके 8 वर्षीय पोते लविश की मौत हो गयी. इन दोनों मौतों से परिवार संभला भी नहीं था कि 26 नवंबर को बहु जोगेन्द्री ने भी दम तोड़ दिया.

Also Read: Health Tips: सर्दियों में अब नहीं होगी गले की खराश, जानें इससे बचने का तरीका

Also Read: Winter Tips: अब आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी सर्दियां, इन चीजों के सेवन से गर्म रखें अपना शरीर

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर आलाअधिकारी वहां पहुंचे और मामले की जांच करने में जुट गए. प्रशासन के अधिकारी भी मौत के कारण का पता लगाने में जुटे हुए हैं. जानकरी के अनुसार परिवार ने कलुआ सिंह और लविश का अंतिम संस्कार पहले ही कर दिया था बिना पोस्टमार्टम कराए. वहीं, जोगेन्द्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. एक बार पोस्टमार्टम हो जाए तो इसके बाद मौत का असली कारण सामने आ सकेगा.

सैंपल की हो रही जांच

मामले पर पात करते हुए फूड ऑफिसर विनीत कुमार ने बताया कि, चने के साथ ही खाने की अन्य चीजों के सैंपल ले लिए गए हैं और उन्हें लैब भेजा जा रहा है. जांच करने पर अगर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो इसके बाद उचित कार्यवाई भी की जाएगी.

Also Read: Health Tips: अब सर्दियों में भी आपकी इम्युनिटी नहीं पड़ेगी कमजोर, इन चीजों की मदद से तैयार करें अमेजिंग ड्रिंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >