Health Tips: केला के साथ इन 4 चीजों का न करें सेवन, वरना हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

Health Tips: केला के साथ कौन सी चीज नहीं खाना चाहिए. अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं कि केला के साथ हमे कौन सी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए तो चलिए जानते हैं विस्तार से..

Health Tips: केला सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है. ऐसा इसलिए क्योंकि केला में विटामिन बी 6, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केला के साथ कौन-कौन सी चीज नहीं खाना चाहिए.

केला के साथ संतरा न खाएं

केला के साथ कभी भी संतरा नहीं खान चाहिए. क्योंकि केला और संतरा दोनों में मौजूद पोषक तत्व जब एक साथ मिलते हैं तो इसका बुरा असर सेहत पर पहुंचता है. केला और संतरे का कॉम्बिनेशन पाचन में रुकावट पैदा करता है जिससे आपको कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है. इसलिए कभी भी केला और संतरा एक साथ न खाएं.

केला और अमरूद न खाएं

केला और अमरूद दोनों एक साथ नहीं खाना चाहिए. क्योंकि केला और अमरूद एक साथ खाने से गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है. आपको सिरदर्द, पेट दर्द जैसी समस्याएं भी बो सकती है. ऐसे में केला और अमरूद एक साथ कभी भी भूलकर नहीं खाना चाहिए.

Also Read: लाल चींटी की चटनी खाने के 4 सबसे बड़े फायदे

केला के साथ दही

कभी भी केला के साथ दही नहीं खाना चाहिए. क्योंकि केला और दही का अनहेल्दी कॉम्बिनेशन का बुरा असर आपके सेहत पर देखने को मिल सकता है. केला और दही एक साथ खाने से पेट की अम्लीयता बढ़ जाती है, जो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है.

Also Read: धनिया का जूस है सेहत के लिए खजाना, जानिए इसे पीने के 6 फायदे

केला के साथ अंडा

केले की तासीर ठंडी होती है और अंडे की तासीर गर्म होती है. ऐसे में अगर आप केला और अंडा एक साथ खाते हैं तो इसका बुरा असर आपके पाचन पर पड़ेगा. केला के साथ अंडा खाने से पेट से संबंधित दिक्कते बढ़ जाती है साथ ही कफ दोष भी पैदा हो जाता है. ऐसे में कभी भी केला के साथ अंडा न खाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >