Health News: इलायची खाने के फायदे और नुकसान

Health News: इलायची खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. चलिए हम इस लेख के जरिए विस्तार से जानेंगे इलायची खाने के फायदे और नुकसान...

Health News: इलायची का उपयोग चाय में सुगन्ध लाने के लिए किया जाता है. हालांकि इलाचयी स्वाद बढ़ाने का भी काम करती है. आयुर्वेद में इलाचयी का उपयोग औषधीय के रूप में भी किया जाता है जो कि हमारे सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं. इलायची का अंग्रेजी नाम “Cardamom” है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलायची खाने के फायदे और नुकसान के बारे में…

इलायची खाने के फायदे…

पाचन के लिए

इलायची का सेवन पाचन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. अगर आप नियमित रूप से इलायची का सेवन करते हैं तो आपको गैस, अपच और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है.

सांस की दुर्गंध खत्म करें

इलायची में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण सांस की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है. जो लोग इलायची खाते हैं उनके मुँह की दुर्गंध को दूर करने में मदद किया जा सकता है.

हृदय के लिए

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं. जो लोग इलायची खाते हैं उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है और रक्तचाप को कम किया जा सकता है.

डायबिटीज करें कंट्रोल

इलायची का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है. जो लोग इलायची खाते हैं उनके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है.

इम्यून सिस्टम करें मजबूत

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और संक्रमण से बचाने में मदद करता है.

Also Read: एक दिन में कितना बीयर पीना चाहिए, जानिए इसके नुकसान

इलायची खाने के नुकसान…

पेट में जलन

अगर इलायची का अत्यधिक सेवन किया जाता है तो इसका बुरा असर पेट पर पड़ सकता है. जो लोग इलायची का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं उनके पेट में जलन की समस्या हो सकती है.

प्रेग्नेंसी में

गर्भावस्था में इलायची का सेवन करने से इसका नुकसान सेहत पर पड़ सकता है. इलायची खाने से गर्भवती महिलाओं को नुकसान हो सकता है. इसलिए इलायची खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

एलर्जी बढ़ाए

कुछ लोगों को इलायची के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है. अगर आप इलायची खाते हैं तो इससे त्वचा पर रैश, खुजली या सांस की तकलीफ हो सकती है. इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए.

Also Read: शरीर से टपकने लगेगा खून, पीना शुरू कर दें ये होममेड जूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >