Health News: छुहारा खाने के ये हैं 5 फायदे

Health News: छुहारा खाने में मीठा तो होता ही है साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है. चलिए जानते हैं छुहारा खाने के क्या फायदे होते हैं?

Health News: छुहारा हेल्थ के लिए लाभदायक होते हैं. छुहारा एक ड्राई फ्रूट है जो कई सारे पोषक तत्वों से भरा होता है. छुहारे (Dates) में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर से कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं. चलिए हम इस लेख के जरिए जानते हैं छुहारे खाने के फायदे (Chuhare Khane Ke Fayde) के बारे में…

पेट रखता है साफ

छुहारा में हाई फाइबर होता है जो हमारे पेट के लिए सबसे अधिक लाभकारी होते हैं. अगर आप छुरारा खाते हैं तो इससे आपका पाचन सही रहेगा. क्योंकि छुहारे में मौजूद पोषक तत्व से पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. इसलिए सभी लोगों को रोजाना कम से कम 4 छुहारा जरूर खाना चाहिए.  

दिमाग के लिए फायदेमंद

छुहारा ड्राई फ्रूट (Dry Fruit Dates) ब्रेन हेल्थ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर आप नियमित रूप से छुहारा खाते हैं तो इससे ब्रेन बूस्टिंग गुण होते हैं जो सूजन को कम करने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

हड्डियों को मजबूत करें

छुहारा हड्डियों के लिए भी लाभकारी होते हैं. क्योंकि छुहारे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बोन को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर आफ नियमित रूप से छुहारे का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत होंगी.

कोलेस्ट्रॉल कम करें

छुहारा कोलेस्ट्रॉल को कम करने का भी काम करता है. जो लोग खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं अगर वह लोग रोजाना छुहारे के सेवन करते हैं तो उनका कोलेस्ट्रॉल कम होगा साथ ही अच्छा कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ेगा.  

स्किन को रखें हेल्दी

छुहारे में विटामिन डी और विटामिन सी दोनों ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि स्किन (Skin Health) के लिए लाभकारी होते हैं. अगर आप छुहारे को नियमित रूप से खाते हैं तो इससे आपकी स्किन तो ग्लो करेगी साथ ही झुर्रियों से भी निजात पाया जा सकता है.

Also Read: टॉयलेट में आती हैं चींटियां तो इस बीमारी का है यह संकेत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >