पालक, सोयाबीन समेत इन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है Vitamin-K, इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी है सहायक

health benefits of soybean, broccoli, asparagus, turnip, spinach, vitamin k1 & vitamin k2: पालक, सोयाबिन, शलजम जैसे कुछ खाद्य पदार्थ है जिसमें विटामिन-के की मात्रा पायी जाती है. साथ ही साथ यह शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मददगार है. एक नये शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें विटामिन-के की प्रचुर मात्रा होती है. उनका सेवन करने से कोरोना से भी बचा जा सकता है. तो आइये जानते हैं किन खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं विटामिन-के.

health benefits of soybean, broccoli, asparagus, turnip, spinach, vitamin k1 & vitamin k2: पालक, सोयाबिन, शलजम जैसे कुछ खाद्य पदार्थ है जिसमें विटामिन-के की मात्रा पायी जाती है. साथ ही साथ यह शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मददगार है. एक नये शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें विटामिन-के की प्रचुर मात्रा होती है. उनका सेवन करने से कोरोना से भी बचा जा सकता है. तो आइये जानते हैं किन खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं विटामिन-के.

विटामिन- K क्या हैं

विटामिन-के वसा में घुलनशील एक विटामिन हैं. यह रक्त का थक्का जमाने के लिए अत्यावश्यक है. रक्त का थक्का जमना हमारे शरीर के लिए जरूरी है. क्योंकि अगर आपको चोट लगती है और आपका ब्लड क्लॉट नहीं हो पाता तो रक्त स्त्राव से मौत तक संभव हो सकती है. दरअसल, विटामिन-के शरीर में दो और तरह से काम करता है. पहला तो यह शरीर में रक्त को जमने नहीं देता और दूसरा यह शरीर से रक्त को बहने नहीं देता है.

पालक में मौजूद विटामिन के1

पालक कई गुणों से भरपूर होता है. यह आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर तनाव कम करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी सहायक है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, आयरन और मैग्नीज की प्रचुर मात्रा होती है. इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री गुण संक्रामक रोगों से तो बचाता ही है साथ ही साथ यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी सुधारता है.

शलजम

शलजम, चुकंदर और सरसों का साग काफी पौष्टिक होता है. इसमें मौजूद कैल्शियम हमारे स्वस्थ हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी है. शलजम में विटामिन सी और कैरोटीन की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती प्रदान करती है.

ब्रोकोली

ब्रोकली दिल से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ कैंसर से बचाव व अवसाद को समाप्त करने और अवसाद के खतरे से भी बचाता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ गर्भावस्था में भी लाभदायक है. इसमें विटामिन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है. ज्यादातर फयदेमंद यह ऑलिव ऑयल के साथ या उबाल कर खाने से होता है. प्रतिदिन सुबह ब्रोकोली का जूस पीने से हमारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है.

सोयाबीन

सोयाबीन में प्रोटीन के अलावा फाइबर, मिनरल्स और फाइटोएस्ट्रोजन्स, विटामिन के आदि पाए जाते हैं. यह हेल्दी वेट गेन, हार्ट डिजीज के रोकथाम आदि में मददगार है. यह शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है.

शतावरी

शतावरी के चार टुकड़ों में करीब 40 मिलीग्राम विटामिन पाया जाता है. यह घाव भरने में तो मददगार है ही साथ-साथ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एवं ग्लूटाथियोन गुण त्वचा को सूर्य की अल्ट्रा वॉयलट किरणों से बचाने में भी मददगार है. इसके अलावा यह हमारे शरीर के रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

Posted By: Sumit Kumar Verma

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: sumitkumar1248654

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >