Holi 2023: होली पर शराब-भांग के साथ नहीं खाएं ये चीजें, सेवन से पहले जान लें खतरा

Holi 2023, Foods do not eat with alcohol and bhang: होली के अवसर पर लोग शराब-भांग का सेवन करते हैं. कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो शराब और भांग के साथ नहीं लेने चाहिए. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको शराब या भांग के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

Holi 2023: होली के अवसर पर लोग शराब और भांग का सेवन करते हैं. आज 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. इनके सेवन में असावधानी बरतना महंगा पड़ सकता है. कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो शराब और भांग के साथ नहीं लेने चाहिए. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको शराब या भांग के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

शराब और भांग साथ में न पिएं (Dont Drink Alcohol and Cannabis)

होली जैसे त्योहार में लोग भांग और शराब का सेवन करते हैं, पर आपको बता दें कि भांग और शराब खासतौर से लोग एक साथ पी जाते हैं. ये दोनों एक साथ शरीर पर काफी बुरा अटैक करते हैं. इसलिए आप ध्यान ये रखना है कि आप शराब और भांग का एक साथ सेवन न करें.

नमकीन और नमकीन चीजें

इस होली पर जब आप अपने दोस्तों के साथ शराब पीने बैठें, तो ध्यान रहे कि समोसे, पकौड़े, नमकीन और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें साथ लेकर न बैठें. इन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पाचन तंत्र को नुकसान दे सकती हैं. नमकीन चीजें आपकी प्यास बढ़ाती हैं और इस वजह से आप अधिक शराब पी लेते हैं. इसके अलावा शराब का मूत्रवर्धक प्रभाव होता है जिससे आपको बार-बार पेशाब आता है.

भांग खाने के बाद मीठा खाना भी पड़ सकता है भारी

भांग के बाद मीठा खाना भी नशे को बढ़ाने का काम करते है, क्योंकि इसके सेवन के बाद चक्कर, सिरदर्द, आलस्य होती है. नशा चढ़ जाने पर एक जगह लेट जाएं या फिर सो जाएं. नींद ले लेने से इसका नशा कम होगा और आपके स्वास्थ्य को कम नुकसान होगा.

चॉकलेट खाने से हो सकता है नुकसान

शराब पीते समय या इसके बाद चॉकलेट, कैफीन या कोको से भी बचना चाहिए. यह चीजें पेट और आंतों को नुकसान देती हैं. शराब के साथ इन चीजों का सेवन गैस, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है.

शराब और डेयरी प्रोडक्ट का सेवन खतरनाक 

शराब के सेवन के बाद डेयरी यानी मिल्क प्रोड्क्ट का सेवन करने से नुकसान हो सकता है. यह कॉम्बिनेशन आपकी पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है. यदि आप थोड़ा सा भी लैक्टोज लेक्टोज इनटोलरेंस हैं, तो शराब और डेयरी उत्पाद पेट में भयंकर तबाही मचा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >