Ginger Juice: अदरक का जूस पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

Ginger: अदरक का जूस सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. चलिए आज हम इस लेख में जानते हैं अदरक का जूस पीने के 5 सबसे फायदे...

Ginger: अदरक आपको हर भारतीय घरों में मिल जाएगा. अदरक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. इतना ही नहीं बिना अदरक चाय में भारत में लोग पीना भी नहीं पसंद करते हैं. अदरक का उपयोग सबसे अधिक चाय बनाने में किया जाता है. यह चाय की स्वाद को बढ़ा देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं अदरक का जूस भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. चलिए जानते हैं अदरक का जूस पीने के फायदे…

पाचन को रखें दुरुस्त

अदरक का जूस अगर आप पीते हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा. हालांकि सही मात्रा में अदरक का जूस पीना होगा. तभी का फायदा आपके सेहत पर देखने को मिलेगा. अदरक का जूस पीने से कब्ज, अपच, सूजन आदि जैसी समस्यों से निजात पाया जा सकता है.

वेट कंट्रोल करने में

अदरक का जूस अगर आप पीते हैं तो वेट को कंट्रोल में किया जा सकता है. क्योंकि अदरक में थर्मोजेनिक गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ा सकता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकता है, जिससे को अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है.

डायबिटीज में

अदरक का जूस पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है. क्योंकि अदरक इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. कई सारे शोध में पाया गया है कि अदरक तेजी से ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है.

Also Read: पपीते के पत्ते का जूस पीने के 6 सबसे बड़े लाभ

मतली और उल्टी रोके

अदरक का इस्तेमाल मतली और उल्टी रोकने में किया जाता है. अगर आपको मतली और उल्टी आ रही है तो अदरक का सेवन करें.

गठिया में असरदार

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जिंजरोल से आते हैं. अगर आपको ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड गठिया जैसी समस्या है तो अदरक आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा.

Also Read: दही खाने से होने वाले 6 सबसे बड़े और अद्भुत फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >