Detox Summer Drinks: गर्मी में शरीर को करना है डिटॉक्स तो पीना शुरू कर दें खीरा और पुदीने की पत्तियों से बना ड्रिंक

Detox Summer Drinks: गर्मी के दिनों में शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूर होता है. यदि आप खीरा और पुदीने से बना ड्रिंक पीते हैं तो आपके शरीर को कई सारे फायदे होंगे.

Detox Summer Drinks: गर्मी के मौसम में अपने शरीर को डिटॉक्स जरूर रखना चाहिए. दरअसल गर्मी के कारण बॉडी में कई तरह के टॉक्सिक तत्व बनने लगते हैं. जिससे हमे कई सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है. इसलिए कहा जाता है कि गर्मियों के मौसम में अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. अगर आप भी अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो ककड़ी और पुदीना की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे घर पर खीरा और पुदीना का डिटॉक्स ड्रिंक बनाएं…

कैसे बनाएं खीरा और पुदीने का ड्रिंक

गर्मी के मौसम में सबसे अधिक हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है. क्योंकि पानी की कमी से कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप पानी का सेवन नहीं कर पाते हैं तो खीरा और पुदीने का जूस बनाकर भी पी सकते हैं. इससे आपके बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी. खीरा और पुदीने के ड्रिंक को बनाने के लिए खीरा, पुदीना, नींबू, काला नमक और आइश क्यूब लें. सबसे पहले खीरा को धो लें और फिर छिल लें. एक मिक्सी में खीरे को काटकर डालें और इसके साथ पुदीने की पत्तियां भी डालें. अपने आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह से पीस लें. फिर इस पेस्ट को छान लें और गिलास में निकाले. इसके ऊपर से आप काला नमक और नींबू का रस मिलाएं. इस डिटॉक्स ड्रिंक को रोजाना पीएं. इससे आपको कई सारे लाभ मिलेंगे.

खीरा और पुदीने का ड्रिंक पीने के फायदे

शरीर को रखें हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए. अगर आप खीरा और पुदीना का ड्रिंक पीते हैं तो यह आपके शरीर को डिटॉक्स करेगा. क्योंकि खीरा में 95% तक पानी होता है. जो हमारे बॉडी को पूरी तरह से क्लीन करने के साथ -साथ वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालने में मदद करता है.

Also Read: गर्मी में वजन घटाने के लिए ये हैं 7 ड्रिंक्स

पाचन को रखे दुरुस्त

खीरा में पानी के साथ-साथ फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. गर्मी में आमतौर पर पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है, ऐसे में खीरा और पुदीना से बना ड्रिंक पीने से आपके पाचन मजबूत रहेगा. इसके साथ ही कब्ज, गैस आदि समस्या से निजात भी मिलेगा.

स्किन के लिए फायदेमंद

खीरा और पुदीने की ड्रिंक आपके स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें पोटेशियम और विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है. खीरा और पुदीना से बना जूस पीने से स्किन पर होने वाले दाग-धब्बे दूर होंगे. इसके साथ ही त्वचा ग्लो करेगा.

Also Read: दूध और केला खाने के फायदे डाइटिशियन से जानिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >