Diabetes Control Tips: इन नेचुरल तरीके से कंट्रोल करें डायबिटीज, जानिए पूरी डिटेल्स

Diabetes Control Tips: नेचुरल तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. चलिए जानते हैं उन आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में विस्तार से…

Diabetes Control Tips: डायबिटीज को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है. इसलिए सभी को अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरी होत है. डायबिटीज के मरीज को व्यायाम के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार भी करना चाहिए. ताकि शुगर को कंट्रोल किया जा सके. आज हम इस लेख में जानेंगे आचार्य श्री बालकृष्ण की जी द्वारा बताए गए आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है.

मेथी का सेवन करें

आयुर्वेद में मेथी को डायबिटीज के लिए अमृत माना गया है. अगर आप रोजाना सुबह मेथी वाली पानी पीते हैं तो इससे ब्लड शुग लेवल कंट्रोल में रहेगा. इसके लिए रात में 1 चम्मच मेथी के दाने को एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह उसका सेवन करें.

तुलसी खाएं

डायबिटीज के मरीजों को तुलसी की पत्तियों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि इसमें मौजूद पोषकत तत्व शरीर में इन्सुलिन को जमा करने और रिलीज करने वाली कोशिकाओं को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इसलिए सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों का सेवन करें. इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा.

Also Read: जानिए सोयाबीन खाने से क्या लाभ होता है?

अमलतास खाएं

आयुर्वेद में अमलतास की फलियों का उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है. अगर आप अमलतास का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है. आप चाहे तो अमलतास की पत्तियां का जूस बनाकर रोजाना पी सकते हैं.

सौंफ खाएं

आयुर्वेद में सौंफ का सेवन औषधीय बनाने में किया जाता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना सौंफ खाएं. इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

Also Read: इन आयुर्वेदिक तरीकों से दूर हो सकती हैं आयरन की कमी

करेला खाएं

 डायबिटीज के मरीज को करेला काफी फायदेमंद होता है. आप चाहे तो कच्चा करेला भी खा सकते हैं. इससे न सिर्फ शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है बल्कि हेल्थ के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है. करेला का जूस पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से संपर्क करें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >