Curd with Salt Side Effects: दही में नमक मिलाकर खाने के नुकसान, जानिए कब और कैसे करें इसका सेवन

Curd with Salt Side Effects: दही में नमक मिलाकर बहुत से लोग खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही में नमक मिलाकर खाने से इसका बुरा असर भी सेहत पर पड़ सकता है. जानिए विस्तार से…

Curd with Salt Side Effects: दही भला किसे पसंद नहीं होगा. दही का सेवन लोग अलग-अलग तरीके से करते हैं. कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर खाते हैं तो कुछ दही में नमक मिलाकर खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार दही में नमक मिलाकर खाने से इसका बुरा असर सेहत पर देखने को मिल सकता है. दही में नमक मिलाकर खाने से पेट की मेटाबोलिक गतिविधियां प्रभावित हो सकता है. सरल शब्द में कहा जाए तो दही में नमक मि��ाकर खाने से पेट के गुड और बैड बैक्टीरिया प्रभावित हो सकते हैं. जिससे पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकता है. हम इस लेख में जानेंगे दही कब और कैसे खाएं, दही में नमक मिलाकर खाने के नुकसान…

दही में नमक मिलाकर खाने के नुकसान?

आमतौर पर लोग सबसे अधिक दही में नमक मिलाकर खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में आते हैं जो दही में नमक डालकर खाते हैं तो इसका बुरा असर सेहत पर देखने को मिल सकता है. दही में नमक मिलाते ही इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया प्रभावित होते हैं. जिससे पाचन क्रिया पर इसका बुरा असर पड़ सकता है.

Also Read: पीठ और कमर दर्द से चाहिए निजात तो करें ये 2 योगासन, जानिए अभ्यास का सही तरीका

कब और कैसे दही खाएं?

दही सुबह खा सकते हैं. हालांकि दही में नमक और चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए. क्योंकि इस तरह से दही खाने से एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है. आप चाहे तो दही में सेंधा नमक मिलाकर खा सकते हैं. इस तरह से दही खाने से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी रहेगा.

Also Read: डायबिटीज है तो खाएं ये 5 चीजें, तेजी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >