Coriander Leaves Benefits: हरी धनिया की पत्तियां खाने के फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Coriander Leaves Benefits: हरी धनिया सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं. आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे हरी धनिया की पत्तियों के फायदों के बारे में विस्तार से...

Coriander Leaves Benefits: हरी धनिया का इस्तेमाल लोग अलग-अलग तरीके से करते हैं. वैसे तो सबसे अधिक इसकी चटनी लोग खाना पसंद करते हैं. यह खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है. आयुर्वेद में इसका उपयोग औषधीय बनाने में किया जाता है. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स…

हरी धनिया में कौन से पोषक तत्व पाए जाते है

हरी धनिया कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, विटामिन्स, ऊर्जा, पानी, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, एंटी-एंजायटी, मैग्नीशियम, मैंगनीज, एंटी-इंफ्लेमेटरी, सोडियम, फोलेट, फाइबर, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक गुण पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.

शरीर में सूजन करें कम

हरी धनिया के सेवन से शरीर में सूजन की कम किया जा सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व, सूजन, कैंसर से लेकर हृदय रोग जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है.

डायबिटीज कंट्रोल करने में

हरी धनिया खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. इसकी पत्तियों में मौजूद पोषक गुण डायबिटीज में शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए धनिया की पत्तियां काफी लाभदायक साबित हो सकती हैं.

हड्डियों के लिए

धनिया की पत्तियों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो पेट से संबंधित होने वाले जोखिम को कम करने में मदद करता है. इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस के होने का रिस्क कम हो जाता है.

Also Read: विश्व एड्स वैक्सीन दिवस आज, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, महत्व और थीम

दिल को रखें दुरुस्त

धनिया की पत्तियां दिल के लिए काफी लाभदायक होती हैं. यह एक ड्यूरेटिक की तरह काम हमारे शरीर में काम करता है. जो शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता. इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करता है.

इम्यूनिटी को करें मजूबत

धनिया की पत्तियों में विटामिन सी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप रोजाना अपने डाइट में हरी धनिया को शामिल करते हैं तो यह आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

Also Read: सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? डायटीशियन से जानिए

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से संपर्क करें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >