Coconut Curd: नारियल का दही खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

Coconut Curd: नारियल का दही खाने से शरीर को अनेकों लाभ मिलता है. अगर आप रोजाना नारियल का दही खाते हैं तो इससे आप दुरुस्त रहेंगे. चलिए जानते हैं नारियल का दही खाने के फायदे...

Coconut Curd: नारियल का दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. नारियल का पानी लोग सबसे अधिक पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल से बना दही पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है. नारियल में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी, बी2, बी3, मैग्नीशियम, प्रोटीन, सोडियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं नारियल का दही खाने के फायदे और नारियल दही बनाने का तरीका..नारियल का दही खाने के फायदे…

शरीर की गर्मी शांत करें

नारियल का दही खाने से शरीर की गर्मी शांत किया जा सकता है. नारियल के दही में शीतल गुण होते हैं, जो शरीर के अंदर की गर्मी शांत करने में मदद करता है. नारियल दही का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और आप हेल्दी रहेंगे.

शरीर को हाइड्रेटेड रखें

नारियल का दूध निकालने में उसका दही बनाकर अगर आप सेवन करते हैं तो आपका शरीर हइड्रेटेड रहेगा. नारियल में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. इसलिए सभी को नारियल का दही का सेवन करना चाहिए.

Also Read: सोंठ में शहद मिलाकर खाने के ये हैं 5 सबसे अच्छे फायदे

कब्ज दूर रखें

अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो नारियल का दही खाना शुरू कर दें. नारियल दही खाने से आंतों के बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है जो कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है.

मोटापा कम करें

नारियल के दही में कैलोरी कम पायी जाती है. अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो नारियल का दही खाना शुरू कर दें. इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगा और मोटापे का खतरा कम होगा.

त्वचा के लिए

नारियल दही का सेवन करने से त्वचा हेल्दी रहता है. नारियल दही में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. अगर आप रोजाना नारियल से बना दही खाते हैं तो इसका अच्छा असर आपके स्किन पर देखने को मिलेगा.

Also Read: पानीपुरी खाने से हो सकता है कैंसर, गोलगप्पे के पानी में मिले कैंसर फैलाने वाले केमिकल

नारियल का दही कैसे बनाएं

नारियल का दही बनाने के नारियल का दूध लें. नारियल के दूध को धीमी आंच पर गर्म करें. इसके बाद इसमें दही डालें और अच्छे से मिक्स करें. फर्मेंटेशन की प्रक्रिया के बाद नारियल दही तैयार हो जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >