Chia Seeds With Milk: चिया सीड्स को दूध में मिलाकर खाने के 5 फायदे

Chia Seeds With Milk: दूध में चिया सीड्स मिलाकर अगर आप पीते हैं तो इसका बहुत ही अच्छा असर आपके सेहत पर देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं चिया सीड्स और दूध के फायदे...

Chia Seeds With Milk: चिया सीड्स और दूध एक बहुत ही अच्छा कॉम्बिनेशन है. अगर आप एक चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास दूध में मिलाकर पीते हैं तो सेहत को अनेकों लाभ मिलेगा. दूध और चिया सीड्स में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी, विटामिन डी, विटामिन बी 12 आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं.

खून बढ़ाए

अगर आपको हीमोग्लोबिन की कमी है तो तुरंत दूध में चिया सीड्स मिलाकर पीना शुरू कर दें. क्योंकि चिया सीड्स और दूध में आयरन, जिंक और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं.

हड्डियां को बनाए मजबूत

अगर आप दूध में चिया सीड्स डालकर पीते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी. क्योंकि चिया सीड्स और दूध में कैल्शियम की अधिक मात्रा पायी जाती है जो हड्डियों के लिए सबसे जरूरी है.

Also Read: सुबह में काली मिर्च और लौंग की चाय पीने के 6 फायदे

मोटापा कम करें

दूध में अगर आप चिया सीड्स मिलाकर पीते हैं तो यह न सिर्फ आपको अंदर से मजूबत करेगा बल्कि मोटापा को तेजी से कम किया जा सकता है. क्योंकि चिया सीड्स और दूध में सबसे अधिक फाइबर रहता है, जो पेट को लंबे समय के लिए भरा रखता है. अगर आप चाहते हैं मोटापा से निजात तो रोजाना दूध में एक चम्चम चिया सीड्स मिलाकर पीना शुरू कर दें. आप देखेंगे कि एक महीने में ही आपका वजन कम हो जाएगा.

Also Read: हार्ट के लिए कौन सा फल अच्छा होता है?

कब्ज से छुटकारा

जो लोग कब्ज और गैस आदि की समस्या से परेशान है उनके लिए दूध और चिया सीड्स का कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा रहेगा.चिया सीड्स में डाइटरी फाइबर होता है जो पचाने में मदद करता है और कब्ज, गैस आदि से निजात दिलाता है. इसलिए सभी लोगों को रोजाना दूध में चिया सीड्स मिलाकर जरूर से जरूर पीना चाहिए.

फ्री रेडिकल्स से दूर रखें

दूध में चिया सीड्स मिलाकर पीने से आप फ्री रेडिकल्स से बच सकते हैं. क्योंकि दूध और चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा और हेल्थ का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >