Bottle Gourd Juice Benefits: लौकी के जूस पीने से भाग जाती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

Bottle Gourd Juice Benefits: लौकी का जूस पीने से सभी प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है. जी हां, लौकी की सब्जी ही नहीं बल्कि इसका जूस भी शरीर के लिए लाभकारी होता है. चलिए जानते हैं लौकी के जूस पीने से क्या फायदा होता है?

Bottle Gourd Juice Benefits: लौकी की सब्जी सेहत के लिए लाभकारी होती है लेकिन क्या आप लौकी का जूस के बारे में जानते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो लौकी के जूस में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, फ्लेवोनोइड्स, पौटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है. चलिए जानते हैं लौकी का जूस पीने से क्या फायदा होता है?

पाचन तंत्र होता है बेहतर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लौकी का जूस पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करता है. क्योंकि लौकी के जूस में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करता है.

इम्यूनिटी बूस्ट करें

लौकी के जूस में विटामिन C मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप लौकी के जूस का सेवन करते हैं तो इम्यून सिस्टम बेहतर होता है साथ ही बीमारियों से बचने में भी सहयोग करता है.

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

डायबिटीज के मरीजों को लौकी का जूस जरूर पीना चाहिए. क्योंकि लौकी के जूस में मौजूद गुण डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए सभी शुगर के मरीज नियमित रूप से लौकी का जूस जरूर पीना चाहिए.

किडनी होता है अच्छा

जो किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए लौकी का जूस लाभकारी होते हैं. क्योंकि लौकी के जूस का सेवन करने से किडनी की फंक्शनिंग बेहतर हो सकती है साथ ही यूरिक एसिड भी सही रहता है.

दिल के लिए होता है अच्छा

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो लौकी का जूस दिल के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है. क्योंकि लौंकी के जूस में फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को सही रखता है साथ ही दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है.

Also Read: रात की बची हुई बासी रोटी खाने से दूर होती हैं ये 5 बीमारियां

Also Read: गुलाब के फूल को खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >