Black Pepper and Honey: काली मिर्च और शहद मिलाकर खाने के 5 अद्भुत फायदे

Black Pepper and Honey: काली मिर्च को शहद में डुबोकर खाने से शरीर के कई सारे लाभ मिलते हैं. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे काली मिर्च और शहद साथ में खाने के फायदे…

Black Pepper and Honey: काली मिर्च और शहद दोनों साथ में खाने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं. काली मिर्च और शहद में एंटीबैक्‍टीरियल, एंटीइंफ्लामेर्टी गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को कई तरह के संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. सदियों से लोग काली मिर्च को शहद में डुबोकर खाते हुए आ रहे है. चलिए जानते हैं काली मिर्च और शहद को मिलाकर खाने के फायदे…

वजन कम करें

अगर आप काली मिर्च और शहद को मिलाकर खाते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से कम होगा. क्योंकि काली मिर्च में मौजूद फाइटोन्‍यूट्रिएंट्स पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है. इसलिए जो लोग वजन घटा रहे हैं उन्हें काली मिर्च और शहद दोनों साथ में खाना चाहिए.

कब्‍ज दूर करें

अगर आपको कब्‍ज की समस्‍या है तो आप काली मिर्च का पाउडर और शहद मिलाकर सेवन करना शुरू कर दें. इसका असर बहुत कम समय में आपके शरीर पर देखने को मिलेगा. नियमित रूप से सही मात्रा में काली मिर्च और शहद मिलाकर खाने से कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या से निजात पाया जा सकता है.

गले में दर्द से आराम

जिन लोगों के गले में दर्द रहता है ऐसे में उन्हें काली मिर्च पाउडर और शहद मिलाकर खाना शुरू कर दें. आप शहद और काली मिर्च मिलाकर खाते हैं तो आपको गले की दर्द और खांसी से निजात मिलेगा.

Also Read: क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास और थीम

Also Read: खाली पेट सौंफ की चाय पीने के 5 अद्भुत लाभ, जानें इसे बनाने का तरीका

डिप्रेशन दूर करें

मेंटली स्‍ट्रेस और डिप्रेशन में रहने वाले लोगों को काली मिर्च और शहद का सेवन साथ में करना चाहिए. काली मिर्च और शहद साथ में मिलाकर खाने से डिप्रेशन को कम किया जा सकता है.

सूजन की समस्या दूर करें

काली मिर्च और शहद साथ में मिलाकर सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्‍या से निजात पाया जा सकता है. काली मिर्च और शहद में मौजूद एंटीइंफ्लामेट्री गुण सूजन दूर करने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >