Banana Stem: केले के तने का जूस पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

Banana Stem: केले के तने का जूस सभी को पीना चाहिए. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से जानते हैें केले के तने का जूस पीने के फायदे...

Banana Stem: केला सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के तने का जूस सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है. केले के तने में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए जूरूरी है. आज हम इस लेख में जानेंगे केले के तने का जूस पीने के फायदे के बारे में विस्तार से…

एनीमिया में

केले के तने का जूस अगर आप पीते हैं तो इससे एनीमिया की समस्या से निजात मिलेगा. क्योंकि केले के तने के जूस में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है. अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो केले के तने का जूस पीना शुरू कर दें.

बैड कोलेस्ट्रॉल करें कम

आज के समय में सबसे अधिक लोग बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं. ऐसे में सभी को केले के तने का जूस का सेवन करना चाहिए. इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है.

आंतों को करें डिटॉक्स

केले के तने का जूस पीने से आंतों को डिटॉक्स किया जाता है. केले के तने का जूस पीने से पाचन दुरुस्त रहता है. अगर आंतों को डिटॉक्स करना है तो केले के तने का जूस पीना शुरू कर दें.

Also Read: दही खाने से होने वाले 6 सबसे बड़े और अद्भुत फायदे

वजने घटाने में

अगर आप वजन घटाने की प्लान बना रहे हैं तो केले के तने का जूस पीना शुरू कर दें. क्योंकि केले के तने के जूस में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है. जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है जो वजन घटाने में मदद करता है.

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

केले के तने के जूस में विटामिन बी6 और पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर आपको ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या है तो केले के तने के जूस पीना शुरू कर दें.

Also Read: पपीते के पत्ते का जूस पीने के 6 सबसे बड़े लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >