Bad Food Combination: केला खाने के बाद कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

Bad Food Combination: केला खाने के बाद कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. चलिए जानते हैं कि केला खाने के बाद किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए...

Bad Food Combination: केला सभी लोग खाना पसंद करते हैं. केला का सेवन लोग अलग-अलग प्रकार से करते हैं. बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि केला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे केला खाने के बाद क‍िन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

केला खाकर खट्टा फल खाने से बचें

अगर आप केला खा रहे हैं तो उसके बाद खट्टा फल खाने से बचना चाहिए. क्योंकि केला खाने के बाद खट्टे फल खाने से अपच की समस्‍याएं शुरू हो जाती है. इसलिए केला के सेवन के बाद खट्टे फलों को खाने से बचें.

केला खाने के बाद अंडा न खाएं

केला खाने के बाद अंडा खाने से भी बचना चाहिए. क्योंकि केला और अंडा का कॉबिनेशन्स सेहत के लिए बुरा हो सकता है. इससे आपका पाचन खराब हो सकता है. इसलिए कभी भी केला खाने के बाद अंडा का सेवन न करें. अगर आपको अंडा खाना ही है तो कुछ घंटे के बाद ही खाएं.
Also Read: शरीफा खाने के ये हैं 5 सबसे अद्भुत फायदे

केला खाकर ठंडा पानी पीने से बचें

बहुत से लोग केला खाने के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं, जिसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है. केला खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचना चाह‍िए. क्योंकि इससे पाचन क्र‍िया में बाधा हो सकती है.

केला खाकर एल्‍कोहल से बचें

केला खाने के बाद एल्कोहल का सेवन करने से बचें. क्योंकि केला खाने के बाद एल्कोहल पीने से पाचन खराब हो सकता है और इसका बुरा असर स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ता है.
Also Read: तेजपत्ता से बनी हुई चाय पीने से क्या फायदे हैं

केला खाकर दही खाने से बचें

केला खाने के बाद दही का सेवन भूलकर भी न करें. क्योंकि केला खाने के बाद दही खाने से पाचन क्र‍िया प्रभाव‍ित होती है, आपको गैस, कब्ज और पेट भूलने की समस्या हो सकती है. इसलिए कभी भी केला खाने के बाद दही न खाएं.

इस वीडियो को भी देखिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >