Asafoetida Water Benefits: हींग का पानी पीने से दूर होती हैं बीमारियों, जानिए रेसिपी

Asafoetida Water Benefits: हींग का पानी पीने से कई सारे लाभ मिलते हैं. चलिए जानते हैं हींग का पानी पीने के फायदे और रेसिपी...

Asafoetida Water Benefits: हींग का इस्तेमाल दाल, सब्जी आदि में किया जाता है. हालांकि हींग का सेवन बहुत कम लोग करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग सेहत के लिए कितना लाभकारी होता है. हींग में टैनिन, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड जैसे फेनोलिक कम्पाउंड पाए जाते हैं जो कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है. चलिए जानते हैं हींग का पानी पीने के फायदे…

पाचन में फायदेमंद

हींग पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं. हींग का पानी पाचन के लिए अच्छा रहता है जिसके सेवन से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं जो डाइजेशन को सही रखता है.

वजन करें कम

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में हींग को जरूर शामिल करना चाहिए. हींग का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जो वजन घटाने में मदद करता है.

सिरदर्द में आराम दिलाए

हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सिरदर्द की समस्या में आराम दिलाने में मदद करता है. अगर आप हींग का सेवन करते हैं तो इससे रक्त वाहिकाओं में सूजन कम होता है साथ ही सिरदर्द की समस्या में आराम मिलता है.

ब्लोटिंग से निजात दिलाए

हींग का पानी ब्लोटिंग से निजात दिलाने में मदद कर सकता है. अगर आप हींग का पानी पीते हैं तो इससे पेट ठंडा रहता है और एसिड प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है.

Also Read: घी और गुड़ खाने के ये हैं 5 अद्भुत फायदे

कब्ज दूर करें

हींग का पानी पीकर आप कब्ज को दूर कर सकते हैं. अगर आपको बार-बार कब्ज होता है तो हींग का पानी पीना शुरू कर दें. हींग का पानी आंतों की गति को बढ़ता है और कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है.

कैसे बनाएं हींग का पानी

हींग का पानी बनाना है तो एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें आधा चम्मच हींग पाउडर मिला लें और फिर इसे पीएं.

Also Read: इस फल में भरे हैं कूट-कूट कर औषधीय गुण, डायबिटीज समेत इन बीमारियों से मिलता है निजात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >