5 Best Fruits For Diabetic Patients: डायबिटीज में जरूर खाएं ये 5 फल

5 Best Fruits For Diabetic Patients: डायबिटीज के मरीजों को अपनी खान-पान पर विशेष ध्यान रखना पड़ता है. चलिए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को कौन सा फल खाना चाहिए…

5 Best Fruits For Diabetic Patients: डायबिटीज के मरीजों की संख्या भारत में बहुत तेजी से बढ़ रही है. कम उम्र में भी लोगों को शुगर की बीमारी हो रही है. हालांकि इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों को शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दवाइयां लेनी पड़ रही हैं. इसके साथ ही ऐसे लोगों को अपनी खान-पान पर विशेष ध्यान रखना पड़ता है. चलिए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को कौन सा फल खाना चाहिए…

डायबिटीज में जरूर खाएं ये 5 फल…

अनानास

Pineapple

शुगर से जूझ रहे लोगों को अपने डाइट में अनानास जरूर शामिल करना चाहिए. यह फल डायबिटीज के मरीजों को जरूर खाना चाहिए. क्योंकि अनानास में सॉल्यूबर और इन सॉल्यूबर दोनों तरह के फाइबर मौजूद होते हैं. इसमें कैलोरीज बहुत कम होते हैं. इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए.

ड्रैगन फ्रूट्स

Dragon fruit

डायबिटीज के मरीज ड्रैगन फ्रूट्स खा सकते हैं. यह शुपर फूट है क्योंकि इसका जीआई कम है, जो बॉडी में शुगर लेवल को असंतुलित नहीं करने देता है. इसलिए शुगर के मरीजों को ड्रैगन फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए.

संतरा

Orange

संतरा में कई विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. एक संतरे में विटामिन सी का लगभग 91% डीवी होता है. इसके साथ ही संतरा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को संतरा के सेवन जरूर करना चाहिए.

शुगर में कीवी खाने के फायदे

Kiwi

कीवी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सुपर फूड है. क्योंकि इसमें कैलोरीज भी बहुत कम होती है. इसके साथ ही यह विटामिन से भरपूर होता है. जो इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है. इसलिए शुगर के मरीजों को कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए.

सेब

Apple

सेब पूरे तरीके से फायबर से भरपूर होता है. जो की डायबिटीज में काफी लाभ देते हैं. एक मीडियम साइज के सेब में करीब 95 कैलोरीज होती है और 25 कार्ब्स होते हैं. अगर आप छिलके के साथ सेब खाते हैं तो शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों के स्तर को यह कंट्रोल करता है जो शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >