Dhanashree Alimony: 60 करोड़ नहीं बल्कि इतने रुपये एलिमनी धनश्री को देंगे युजवेंद्र चहल, इस दिन होगा तलाक

Dhanashree Alimony: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को एलिमिनी के तौर पर 4.75 करोड़ रुपये देने के लिए राजी हो गए हैं. पहले अफवाह थी कि क्रिकेटर 60 करोड़ के लगभग देंगे.

Dhanashree Alimony: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. क्रिकेटर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने के लिए राजी हो गए हैं. 19 मार्च को बार एंड बेंच ने बताया कि सहमति की शर्त के अनुसार, चहल धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये का स्थायी गुजारा भत्ता देने के लिए सहमत हो गए हैं. इसमें से 2.37 करोड़ रुपये कोरियोग्राफर को पहले ही दिए जा चुके हैं. बाकी रकम का भुगतान न किए जाने को फैमिली कोर्ट ने गैर-अनुपालन माना है. इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कोरियोग्राफर क्रिकेटर से 60 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता मांग रही हैं.

20 मार्च तक युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर होगा फैसला

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने एक पारिवारिक अदालत को आदेश दिया कि वह अपकमिंग इंडियन प्रीमियर लीग सीजन को देखते हुए युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर 20 मार्च को फैसला करे. चहल आईपीएल 2025 में सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं, उन्हें पंजाब किंग्स टीम में शामिल होने के लिए 18 करोड़ रुपये मिले हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

काफी महीने से अलग रह रहे थे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा काफी महीने से अलग रह रहे थे. कपल ने दिसंबर 2020 में शादी की और जून 2022 में अलग हो गए. उन्होंने 5 फरवरी, 2025 को छह महीने की कूलिंग-ऑफ अवधि को माफ करने के लिए याचिका दायर की थी. तलाक की अफवाहों के बीच खबर आई थी कि धनश्री ने एलिमनी के तौर पर 60 करोड़ रुपये मांगे है. हालांकि एक्ट्रेस के परिवार ने इस महज अफवाह बताया.

60 करोड़ एलिमिनी पर क्या बोले थे परिवार वाले

धनश्री वर्मा के गुजारा भत्ता के रूप में 60 करोड़ मांगने के दावों को संबोधित करते हुए एक बयान में उनके परिवार ने कहा, “हम एलिमनी की निराधार दावों से बहुत नाराज हैं. मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं, ऐसी कोई राशि कभी नहीं मांगी गई, न ही मांगी जाएगी. इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. ऐसी गलत चीजें प्रसारित करना काफी गलत है और गैर-जिम्मेदाराना है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >