ये रिश्ता क्या कहलाता है में धुरंधर के इस एक्टर की इंट्री, अब आएगा मजा…

YRKKH: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में धुरंधर फेम एक्टर हितुल पुजारा की एंट्री हो गई है. वह इस शो में आर्यन पोद्दार के किरदार में नजर आएंगे. उनकी एंट्री के बाद शो की कहानी में नए ट्विस्ट आने वाले हैं. जानिए पूरा अपडेट…

YRKKH: टीवी का मशहूर और लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर चर्चा में है. शो की कहानी में अब बड़ा एंगल आने वाला है, क्योंकि इसमें एक नए किरदार की एंट्री हुई है. इस एंट्री के बाद पोद्दार हाउस की कहानी में कई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, शो में अरमान के भाई आर्यन पोद्दार के रूप में एक्टर हितुल पुजारा की एंट्री हुई है. खास बात यह है कि हितुल हाल ही में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में भी नजर आए थे.

शो में आएगा नया मोड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल का स्क्रीनशॉट

हितुल पुजारा शो में आर्यन पोद्दार का किरदार निभाते नजर आएंगे. उनकी एंट्री के साथ ही कहानी में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है. शो में वह रोहुत पुरोहित और समृद्धि के साथ अहम भूमिका में दिखाई देंगे. कहानी केअनुसार, आर्यन विदेश से वापस पोद्दार हाउस आता है और आते ही ऐसा खुलासा करता है जिससे पूरे परिवार में हलचल मच जाती है. इससे शो की कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है.

पहले मंथन सेतिया निभा रहे थे किरदार

बता दें कि इससे पहले आर्यन पोद्दार का किरदार मंथन सेतिया निभा रहे थे. लेकिन अब इस रोल में हितुल पुजारा को कास्ट किया गया है. मेकर्स को उम्मीद है कि इस नई एंट्री से शो की टीआरपी में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढे़ं: अनिल कपूर को मिला था धुरंधर 2 का ऑफर, किया रिजेक्ट… अब हो रहा पछतावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >