"एक बार बड़े स्टार से हार चुका है" शो से बाहर होते ही मुनव्वर फारुकी ने अभिषेक को दिलाई एल्विश से हार की याद, डिलीटेड वीडियो वायरल

द ट्रेटर्स सीजन 2 के पहले ही दिन मुनव्वर फारुकी के बाहर होने से फैंस हैरान हैं. एलिमिनेशन के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कंटेस्टेंट्स के फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं.

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में शुरुआत से ही ड्रामा देखने को मिला. शो के पहले ही दिन मुनव्वर फारुकी को ‘सर्कल ऑफ शक’ के जरिए बाहर कर दिया गया. खास बात यह रही कि एलिमिनेशन के बाद मुनव्वर को ‘इनसेंट’ खिलाड़ी बताया गया, यानी वह ट्रेटर नहीं थे. शो से बाहर होने के बाद मुनव्वर की एलिमिनेशन स्पीच का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे कंटेस्टेंट्स के फैसलों पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं.

Munawar in Traitors Season 2: ‘लोगों की इनसिक्योरिटी सामने आ गई’

मुनव्वर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें इसलिए बाहर किया गया क्योंकि कुछ लोग उन्हें लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट्स का मकसद ट्रेटर को ढूंढना नहीं, बल्कि उन्हें गेम से बाहर करना था. कॉमेडियन ने यह भी कहा कि उन्हें लोगों पर भरोसा करना पसंद है, लेकिन जिंदगी में उनके साथ पहले भी ऐसा हो चुका है, जब उनकी सच्चाई को सही तरीके से नहीं समझा गया.

Munawar on Abhishek Malhan: ‘पुरानी हार’ का दिलाया याद

इसके बाद मुनव्वर ने सीधे अभिषेक मल्हान का नाम लिया. उन्होंने कहा कि अभिषेक पहले भी एक बड़े सेलिब्रिटी के खिलाफ हार का सामना कर चुके हैं और इसी वजह से वह दोबारा बड़ा रिस्क लेने से बच रहे हैं. मुनव्वर का इशारा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के फिनाले की ओर था. उस सीजन में अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर-अप रहे थे, जबकि एल्विश यादव ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी. मुनव्वर ने कहा

"अभिषेक मल्हान, एक बार तू बर्न हो चुका है, किसी और बड़े सेलिब्रिटी के साथ. एक बार तू थोड़ा जल चुका है, तो उसके बाद तू रिस्क नहीं लेगा."

Munawar Elimination: मुनव्वर के बाद सामने आए ट्रेटर्स के नाम

मुनव्वर के एलिमिनेशन के बाद शो में असली ट्रेटर्स के नाम भी सामने आए. इनमें आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा शामिल थे. इसके बाद शाहीन गिल को भी ट्रेटर्स की टीम में शामिल किया गया.

The Traitors 2: द ट्रेटर्स 2 में कई बड़े चेहरे

करण जौहर की मेजबानी वाले ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में इस बार कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. शो में मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, करण सिंह मैजिक, पारुल गुलाटी और शालिनी पासी समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं. मुनव्वर फारुकी के पहले ही दिन बाहर होने और उसके बाद सामने आए इस वीडियो ने शो के फैंस के बीच चर्चा और बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: 'यहां भरोसा कम, धोखा हर जगह है': 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 की धमाकेदार वापसी, प्राइम वीडियो ने रिलीज किया टीजर

ये भी पढ़ें: Karan Johar के 'The Traitor 2' का प्रोमो आउट: मुनव्वर फारूकी और मल्लिका शेरावत आएंगे नजर, जानें कब रिलीज होगा शो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >