Prajakta Koli Net Worth: नेपाल की बहु बनेंगी ‘मिसमैच्ड’ की डिंपल, जानें हर महीने यूट्यूब से करती हैं कितनी कमाई

Prajakta Koli Net Worth: पॉपुलर यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली आज लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

Prajakta Koli Net Worth: सोशल मीडिया इलफ्लुएंसर, यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली आज 25 फरवरी, 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और लॉयर वृषांक खनल के साथ कर्जत, महाराष्ट्र में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले अपने सोशल मीडिया पर संगीत नाईट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद उन्हें शादी के जोड़े में देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में उन्हें दुल्हन बनता देखने से पहले आज हम उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं. साथ ही यह भी बताएंगे कि ‘मिसमैच्ड’ की डिंपल को अपने रियल लाइफ ऋषि कैसे मिले?

यहां देखें संगीत की तस्वीरें-

कितनी है प्राजक्ता कोली की नेट वर्थ?

प्राजक्ता कोली का नाम भारत की सबसे अमीर यूट्यूबर्स की लिस्ट में शुमार है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्राजक्ता कोली की कुल संपत्ति 16 करोड़ रुपये है. इसके अलावा प्राजक्ता यूट्यूब चैनल को चलाने के साथ-साथ एक्टिंग भी करती हैं. वह अपनी हर फिल्म और सीरीज का 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, यूट्यूब से महीने उनकी 40 लाख की कमाई होती है. इसके अलावा प्रजक्ता ने 2019 में मुंबई में 50 लाख रूपए का एक अपार्टमेंट खरीदा था. वहीं, उसके पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर है, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई गई है.

कौन है प्रजक्ता कोली के रियल लाइफ ऋषि?

प्रजक्ता कोली के होने वाले पति वृषांक खनल नेपाल से हैं, जो पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंक में वकील हैं. दोनों 13 साल से एक साथ हैं. साथ ही कपल के बीच 4 साल की उम्र का अंतर है. जब प्राजक्ता 18 साल की थीं और वृषांक 22 साल के थे, तब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी.

प्रजक्ता कोली के बारे में जरुरी बातें

  • प्रजक्ता कोली भारत की सबसे पसंदीदा और पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स में से एक हैं. वह यूट्यूब पर मोस्टली सेन (MostlySane) नाम का कॉमेडी चैनल चलाती हैं, जिसमें 7.23 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं.
  • उन्होंने असल में अपने करियर की शुरुआत फीवर 104 एफएम के साथ एक रेडियो जॉकी के रूप में की थी, लेकिन बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और यूट्यूब में अपना करियर बनाया. इसके अलावा प्रजक्ता कोली ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया है.
  • उन्हें बॉलीवुड फिल्मों खयाली पुलाव और जुगजुग जियो के लिए भी जाना जाता है. साथ ही उन्होंने नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘मिसमैच्ड’ से भी फेम हासिल की है.
  • एक्ट्रेस-यूट्यूबर ने हाल ही में, अपना पहली रोमांस नॉवेल ‘टू गुड टू बी ट्रू’ पब्लिश की, जो दर्शकों से जबरस्दत रिस्पांस बटोर रही है.
  • प्राजक्ता कोली ने साल 2019 में फोर्ब्स 30 अंडर 30 (Forbes’ 30 Under 30) लिस्ट में भी अपना जगह बना चुकी हैं और भारत के पहले युवा जलवायु चैंपियन के रूप में यूएनडीपी का भी हिस्सा रहीं.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >