Bigg Boss 17 के ग्रैंड प्रीमियर के लिए अरमान मलिक की पत्नी पायल ने खरीदी ये चमचमाती ड्रेस, VIDEO

बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में फैंस क्यास लगा रहे हैं कि कौन से सेलेब्स सामने आ सकता है. यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पत्नी पायल के साथ ग्रैंड एंट्री के लिए तैयार हैं. अब पायल प्रीमियर डेट के लिए कपड़े खरीदती नजर आ रही है.

बिग बॉस सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है, जो अब लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों हफ्ते मोटी रकम मिलती है. हालांकि फैंस ये जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं कि कौन-कौन से कंटेस्टेंट इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं. बता दें कि बिग बॉस 16 इस साल 12 फरवरी को खत्म हुआ और इससे पहले कि लोग इससे उबर पाते, बिग बॉस ओटीटी 2 की घोषणा कर दी गई. जून में लॉन्च किया गया, आठ सप्ताह तक बढ़ा दिया गया था. एल्विश यादव सीजन का खिताब जीतने में कामयाब हुए. अभी इस सीजन को ख़त्म हुए दो महीने भी नहीं हुए हैं कि नया सीजन आने वाला है. घर के अंदर प्रवेश करने वाले सभी कंटेस्टेंट जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं. जहां अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को लेकर कहा जा रहा है कि कपल घर के अंदर एक भी ड्रेस को रिपीट नहीं करेंगे. जिसके बाद अब पॉपुलर यूट्यूबर फैमिली अरमान मलिक और पायल भी इस मामले में कैसे पीछे रह सकते हैं. बीते दिनों जहां पायल ने मेकअप की शापिंग की थी. अब उन्हें दिल्ली जाकर कृतिका संग कई सारे कपड़ें खरीदते हुए देखा गया. उन्होंने वीडियो में ये तक कह दिया कि अभी और भी ज्यादा लेने है. जिसके बाद फैंस कहने लगे कि वह सचमुच बिग बॉस की तैयारियों में ही जुटी हुई है.

पायल ने खरीदे लाखों के कपड़े

दरअसल अरमान मलिक नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें पायल अपनी सौतन कृतिका और बेटी तूबा को लेकर दिल्ली जाती दिखाई दी. उन्होंने कहा कि हम कपड़ों की शापिंग के लिए दिल्ली आए हुए हैं. बाद में दोनों कई सारे दुकानों में गई और वहां से ढेर सारी शापिंग कर डाली. पहले तो पायल ने कुछ सेट देखें और वहां ट्राई किए. बाद में उन्होंने वनपीस ड्रेसेस लिए, जिसमें कुछ ऑफ शोल्डर तो कुछ चमचमाती हुई थी. इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने कम से कम 1 लाख की खरीददारी कर ली है और कल जाकर हम और भी कपड़े खरीदेंगे. बच्चों को छोड़कर उनकी हर दिन की तैयारियां देखकर फैंस कह रहे हैं कि जरूर कपल बिग बॉस 17 में एंट्री लेने वाले हैं.

ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं हिस्सा

यू तो अभी बिग बॉस 17 की ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है. लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार के सीजन में यूट्यूबर्स धमाल मचाते नजर आएंगे. पहला नाम अरमान मलिक और पायल का लिया जा रहा है. इसके अलावा खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी भी पार्ट ले सकते है. इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा भी प्रतियोगी के रूप में एंट्री करेंगी. कहा जा रहा है कि पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हिस्सा लेंगे. सनी आर्य एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं और हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. अफवाहें हैं कि सनी बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने के लिए मुंबई आए हैं.

कौन हैं अरमान मलिक?

अरमान मलिक एक जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं. उनका जन्म 15 दिसंबर 1988 को हरियाणा के हिसार में संदीप नाम से हुआ था. उन्होंने दो शादियां की हैं और दोनों की पत्नी एक साथ प्यार से बहनों की तरह रहती हैं. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान मलिक का एक भाई है जिसका नाम कुलदीप और दो बहनें हैं. अरमान मेलक के माता-पिता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. अरमान ने अक्टूबर 2011 में पायल से शादी की और पायल से उनका एक बेटा है जिसका नाम चिरायु मलिक है. 13 अक्टूबर, 2018 को अरमान मलिक ने कृतिका मलिक से शादी की, जिसे वह केवल छह से सात दिनों से जानते थे. कृतिका पायल की दोस्त थी. वह पायल से उनके घर पर मिलीं, उन्हें अरमान से प्यार हो गया और बाद में उन्होंने शादी कर ली.

बिग बॉस 17 के लिए कितनी फीस ले रहे हैं अरमान-पायल

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अरमान मलिक की कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये है. अरमान मलिक की आय का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग से आता है. इसके अतिरिक्त, उनका परिवार नियमित रूप से सात यूट्यूब चैनलों पर वीडियो अपलोड करते है. इसके अलावा, उनके पास एक फिटनेस सेंटर है और उनके 1.7 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. बिग बॉस 17 में उनकी फीस कितनी होगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन इतना तय है कि दोनों शो में आने के लिए मोटी फीस लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >