यूट्यूबर Armaan Malik इस वीडियो को लेकर हो रहे खूब ट्रोल, यूजर्स बोले- पायल-कृतिका के बाद तीसरी पत्नी लाएगा…

यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वो एक महिला को भारी वजन उठाने में मदद करते और प्रोत्साहित करते नजर आए. हालांकि उनका वीडियो वायरल होते ही वो यूजर्स के निशाने पर आ गए.

यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नियां कृतिका और पायल एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करती हैं. दोनों हाल ही में मां बनी है और इस वजह से लगातार खबरों में बनी हुई है. पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, एक लड़का और एक लड़की. जबकि कृतिका ने बेटे को जन्म दिया था. अरमान व्लॉग पोस्ट कर यूजर्स को बच्चों और अपने डे टू डे लाइफ को लेकर अपडेट देते रहते है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़की को हैवी वेट उठाने में मदद करते दिखे.

वीडियो को लेकर यूजर्स के निशाने पर आए अरमान मलिक

दरअसल, यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वो एक महिला को भारी वजन उठाने में मदद करते और प्रोत्साहित करते नजर आए. हालांकि उनका वीडियो वायरल होते ही वो यूजर्स के निशाने पर आ गए. उनके पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, लगता है अब तीसरी की बारी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तीसरी वाइफ लाएगा अब. एक यूजर ने लिखा, अगली अपकमिंग वाइफ अरमान की. एक यूजर ने लिखा, पायल, कृतिका के बाद तीसरी शादी की तैयारी.

कौन है वो लड़की?

अगर आप भी कहीं ये वीडियो देखकर कंफ्यूज हो रहे है तो आपको बता दें कि अरमान मलिक के साथ ये महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी दोस्त निष्ठा मिड्डा है. बता दें कि कुछ समय पहले मलिक परिवार द्वारा साझा किए गए एक व्लॉग में अरमान को अपनी नवजात बेटी, तुबा और बेटे, ज़ैद के हिंदू नामों का खुलासा किया था. वीडियो में उनकी पहली पत्नी पायल अपने घर में मौजूद सभी लोगों से बच्चों के नाम को लेकर उनकी राय पूछती नजर आईं. ज़ैद के लिए उन्होंने पार्थ और पृथ्वी में से दो विकल्प दिए और तुबा के लिए उन्होंने कियारा और काशवी में से दो विकल्प मांगे. जबकि सभी ने अपनी राय दी, पायल ने अपने पति अरमान से भी वीडियो कॉल पर इस बारे में पूछा. अरमान ने ज़ैद का नाम पृथ्वी और तूबा का नाम कियारा तय किया.

https://www.instagram.com/p/Cu0kU6tsmc4/

अरमान के साथ हुआ था हादसा

यूट्यूबर अरमान मलिक ने पिछले महीने व्लॉग में खुलासा किया कि दो लोगों ने उसकी सोने की चेन छीन ली थी. ये घटना तब हुई जब अरमान अपने जिम से लौट रहे थे. जब वह जिम से बाहर निकला तो बाइक पर सवार लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. इस बारे में बताते हुए अरमान ने बताया था, हम जिम से जैसे ही बाहर निकले, 2 यंग से लड़के ने शीशा खुलवाया और मुझसे पूछा कि यहां पर कोई मॉल है क्या आस पास. जिसके बाद वो चेन स्नैच कर भाग गए.

Also Read: OTT पर देखें ये 5 बेस्ट रोमांटिक वेब सीरीज, याद आने लगेगा पहला प्यार, दिल में बजने लगेगा गिटार

चीकू की पायल ने की थी पिटाई

कुछ समय पहले पायल मलिक ने अपने बेटे चिरायु को लेकर व्लॉग शेयर किया था. लेटेस्ट वीडियो में नितिन चाचू ने खुलासा किया है कि चीकू ने स्कूल में चोरी की है. उसने किसी बच्चे की किताबें चोरी कर घर ले आई. ये बात सुनकर पायल गुस्से से आग बबूला हो गई और पूछने लगी कि आपको ये सब किसने सिखाया. जिसके बाद चीकू ने कहा कि कृतिका मम्मा ने चोरी करना सिखाया है. ये बात सुनकर कृतिका ने कहा कि मैंने ये सब कुछ नहीं सिखाया, बस कुछ कहानियां बचपन में सुनाई. हालांकि चीकू की इस हरकत पर पायल गुस्सा हो जाती है और चप्पल से उसकी पिटाई करना शुरू कर देती है.

https://www.instagram.com/p/Cu4IMXMuFtE/
Also Read: Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी का कौन है बॉयफ्रेंड? अभिषेक मल्हान के सवाल पर बिहार की बेटी ने दिया ये जवाब

अरमान ने की है दो शादियां

गौरतलब है कि अरमान मलिक दो बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 2011 में उन्होंने अपनी पहली पत्नी पायल से शादी की. उन्हें एक पुत्र, चिरायु का आशीर्वाद मिला. इसके बाद, 2018 में अरमान ने पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली और तब से वे अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. इसके अलावा पायल और कृतिका काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं और हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देती नजर आती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >