Yodha Teaser: बहादुर कमांडो बनकर जबरदस्त एक्शन करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर के लिए…

Yodha Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा-एक्शन फिल्म 'योद्धा' को लेकर इन-दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है. इसमें सिड जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दे कि मूवी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Yodha Teaser: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, जिन्हें हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था, इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. जहां उन्होंने अपने अब तक के एक दशक के करियर में कई प्रतिष्ठित फिल्में दी हैं, वहीं अब वह अपनी अपकमिंग रिलीज योद्धा को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सागर अंबरा और पुष्कर ओझा की ओर से निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है और साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. आज मेकर्स ने फिल्म का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज कर दिया है. फिल्म में, दिशा पटानी और राशि खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


योद्धा का धमाकेदार टीजर आउट
टीजर में, दर्शकों को हाई ऑक्टेन ड्रामा देखने को मिल रहा है. कहानी एक विमान अपहरण के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​एक बचाव अभियान का नेतृत्व करने वाले ऑन-ट्रैक कमांडो की भूमिका में हैं. एक्टर जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में राशि खन्ना और दिशा पटानी की भी झलक देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर धमाकेदार टीजर को शेयर करते हुए, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने लिखा, ‘हमने उड़ान भरी है! इसके रास्ते में होने वाले हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए तैयार रहें… #योद्धाटीजर अब आ गया है… #योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में.”


योद्धा के टीजर पर फैंस के रिएक्शन
इधर फैंस योद्धा के टीजर को देखकर क्रेजी हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक काफी धमाकेदार लग रहा है… उनकी एक्शन सीन्स से नजर नहीं हट रही है… 15 मार्च को मूवी फिक्स्ड है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बहुत बढ़िया और शानदार एक्शन… मैं अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा हूं.. पावर पैक एक्शन… सस्पेंस… योद्धा के लिए इस फ्लाइट में बैठने के लिए सभी तैयार.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ट्रेलर का इंतजार नहीं कर सकते… #YodhaTeaser पर रोंगटे खड़े कर देने वाला क्षण.”


योद्धा को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की ये बात
‘योद्धा’ के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने एक बयान में कहा, ”एक कलाकार के रूप में, आप ऐसी स्क्रिप्ट पर काम करना चाहेंगे, जो आपके अंदर का बेस्ट सामने लाए. इसने वास्तव में मेरे एक नए वर्जन का अनावरण किया, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं. दर्शकों और फैंस से मुझे जो प्यार मिला है, वह जादुई है. मैं यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि ‘योद्धा’ के पास उनके लिए क्या है.”


ऊंची उड़ान को दिखाता है योद्धा
बीते दिनों फिल्म का पोस्ट रिलीज किया गया. जहां सिद्धार्थ ने कहा, “यह ऊंची उड़ान वाला पोस्टर लॉन्च सिर्फ शुरुआत है और यह वास्तव में आने वाले रोमांचक एक्शन के लिए माहौल तैयार करता है. ज्यादा खुलासा किए बिना मैं कहना चाहूंगा कि योद्धा की रिलीज से पहले दर्शकों को ऐसे और आश्चर्य देखने को मिलेंगे, और मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि आपके क्या रिएक्शन होते हैं. यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मेरे लंबे जुड़ाव का प्रतीक है, स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लेकर शेरशाह और अब योद्धा तक. हमने जिन फिल्मों पर काम किया है उसे दर्शकों ने जरूर पसंद किया है.”


करण जौहर ने योद्धा फिल्म को लेकर कही ये बात
योद्धा फिल्म के बारे में बात करते हुए, करण ने एक बयान में कहा, “योद्धा जैसी विशेष फिल्म एक ऐतिहासिक क्षण की हकदार है, जो समय के साथ लहरें पैदा करती है. यह एक बेहतरीन एक्शन फिल्म है. एक ही समय में, यह आपको रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगा. जहां आपको काफी मजा आने वाला है. सिड पूरी तरह से एक एक्शन हीरो हैं. योद्धा के साथ, वह नए भारत के एक्शन हीरो के रूप में पूरी तरह से उभर गए हैं.”

Read Also-Kiara Advani को फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से क्या मिला गिफ्ट, एक्ट्रेस बोली- बहुत सारा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >