हनी सिंह के शो में नियमों की धज्जियां, अवैध लेजर लाइट के इस्तेमाल पर पुलिस ने लिया एक्शन

Yo Yo Honey Singh: मुंबई में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. अवैध लेजर लाइट के इस्तेमाल और तय सीमा से ज्यादा भीड़ के कारण पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अब पूरे मामले की जांच जारी है.

Yo Yo Honey Singh: मशहूर सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. 28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में आयोजित उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर अब कानूनी सवाल खड़े हो गए हैं. भारी भीड़ और जबरदस्त क्रेज के बीच हुआ यह शो अब सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन अब यह इवेंट विवादों के घेरे में आ गया है.

अवैध लेजर लाइट से बढ़ी चिंता

जानकारी के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान हाई-इंटेंसिटी लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया, जो नियमों के खिलाफ है. यह कार्यक्रम एयरपोर्ट जोन के नजदीक आयोजित हुआ था, जहां इस तरह की लाइट्स पर सख्त प्रतिबंध होता है. विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी लाइट्स पायलट के विजन को प्रभावित कर सकती हैं और उड़ानों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं. इसके बावजूद इनका इस्तेमाल किया जाना बड़ी लापरवाही माना जा रहा है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामला सामने आते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. इवेंट से जुड़े आयोजक इंद्रजीत सिंह और उनकी कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आखिर सुरक्षा नियमों की अनदेखी कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है.

भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें

कॉन्सर्ट में भीड़ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. आयोजकों ने पहले लगभग 12 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति ली थी, लेकिन कार्यक्रम में 18 से 20 हजार लोग पहुंच गए. अपेक्षा से ज्यादा भीड़ होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर अव्यवस्था देखने को मिली. हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

फिलहाल, इस पूरे मामले ने बड़े इवेंट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस लापरवाही के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है.

यह भी पढ़ें: ‘अब गा नहीं पा रही’, दो साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहीं अलका याग्निक, शेयर किया हेल्थ अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >