Yo Yo Honey Singh Craze: लाल परी, ब्लू आइज से लेकर फ्लाइंग KISS तक, हनी सिंह के प्रोग्राम में लड़कियां दीवानी

Yo Yo Honey Singh Craze: हनी सिंह के गानों और स्टाइल पर लड़कियां फिदा हैं. लखनऊ के कार्यक्रम में भी वही देखने को मिला. हनी सिंह गाना गा रहे थे और लड़कियां उन्हें फ्लाइंग किस दे रही थीं. पढे़ं पूरी खबर…

Yo Yo Honey Singh Craze: लखनऊ में शनिवार की रात एक धमाकेदार म्यूजिक पार्टी हुई, जिसमें यो यो हनी सिंह ने मंच पर आते ही माहौल सेट कर दिया. स्मृति उपवन में हजारों लोग सिर्फ उन्हें देखने पहुंचे और जैसे ही उन्होंने मिलिनेयर गाना गाकर एंट्री ली, भीड़ में जोश डबल हो गया. वहां मौजूद लोग सीटी, ताली और जोरदार हूटिंग करने लगे. बताया जा रहा है कि करीब 20-25 हजार लोग इस शो में शामिल हुए. 

“आई लव यू हनी सिंह” गूंजता रहा

स्टेज पर हनी सिंह ने एक से बढ़कर एक हिट गाने जैसे लाल परी, डोप शोप, ब्लू है पानी पानी, ब्राउन रंग गाकर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया. जब उन्होंने दिल चोरी साड्डा हो गया गाया तो उन्होंने अपना कोट भी उतारकर फैंस की तरफ फेंक दिया. वहीं फैंस में खासकर लड़कियों की तरफ से फ्लाइंग किस और ‘आई लव यू हनी सिंह’ की आवाजें लगातार आती रहीं. परफॉर्मेंस के बीच हनी सिंह ने अपने फैंस को एक जरूरी मैसेज भी दिया. उन्होंने कहा कि शराब और नशे से दूर रहना चाहिए और कुछ लोग इसे भोलेनाथ का प्रसाद बताकर सही ठहराते हैं, लेकिन ये सेहत और समाज दोनों के लिए खराब है.

करीब 2 घंटे परफॉर्म किये हनी सिंह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी सिंह ने करीब 1 घंटा 50 मिनट तक लगातार परफॉर्म किया और 20 से ज्यादा सुपरहिट गाने पेश किए. भीड़ को संभालने के लिए दिल्ली से 250 बाउंसर, 200 वॉलंटियर, 100 सीसीटीवी और 150 AI कैमरे लगाए गए थे. सिर्फ पास वालों को ही एंट्री मिली, जबकि कोई टिकट नहीं रखा गया था.

ALSO READ: Bigg Boss 19 Upcoming Episode: तान्या का ये सीन होगा रिक्रिएट, सलमान ने ली चुटकी, ये सदस्य हो सकता है बेघर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >