Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जेल से इस शख्स की मदद से बाहर आई विद्या, अरमान के सामने ये शर्त रखेगी उसकी मां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर की नजर एक मंत्री और उसके बच्चे पर पड़ती है. बच्चा पतंग पकड़ने के चक्कर में सड़क पर भागता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर और अभीरा उदयपुर की दीवारों पर विद्या के खिलाफ लिखे हुए मैसेज को देखते हैं. अभीर उससे कहता है कि वह जानता है कि वह अरमान से बहुत प्यार करती है. अभीर बताता है कि इस मामले ने उसकी लाइफ को पूरी तरह से बदल दिया. अभीर कहता है अरमान ये सब देखने के हकदार नहीं है. दूसरी तरफ पोद्दार परिवार में माहौल गमगीन है और वह फैसला करते हैं कि इस बार पूरा परिवार पतंगबाजी उत्सव नहीं मनाएगा.

अभीरा मांगेगी इस शख्स से हेल्प

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा पुलिस स्टेशन जाती है और विद्या के मामले में इंस्पेक्टरों से गुहार लगाती है. हालांकि पुलिस उसकी कोई हेल्प नहीं करते. अभीरा निराश हो जाती है. उसकी नजर एक मंत्री और उसके बच्चे पर पड़ती है. बच्चा पतंग पकड़ने के चक्कर में सड़क पर भागता है. वह बच्चा एक कार से टकराने वाला होता है, तभी अभीरा उसे बचा लेती है. वह मंत्री अभीरा का धन्यवाद देता है और उसे अपना कार्ड देता है कि अगर उसे कभी कोई जरूरत पड़ी तो वह उसकी मदद करेगा.

जेल से बाहर आएगी विद्या

अभीरा मंत्री को विद्या के बारे में बताती है और हेल्प मांगती है. उसकी ईमानदारी देखकर मंत्री उसकी मदद के लिए मान जाता है. पोद्दार परिवार को पता चलता है कि विद्या घर आने वाली है और उसे जेल से बेल मिल रही. सब कोई काफी खुश हो जाते हैं और जश्न मनाने का फैसला करते हैं. सबकोई अनजान है कि ये सिर्फ अभीरा की वजह से हो पाया है. अरमान, विद्या को घर ले आता है और पोद्दार उसका स्वागत करते हैं. हालांकि विद्या अभी भी शॉक्ड में है. मनीष, अरमान को बताता है कि विद्या को जेल से बाहर आने में अभीरा ने मदद की. वहीं, विद्या, अरमान से वादा मांगती है कि वह अभीरा से इस बेइज्जती का बदला लेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >