Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान की होगी मौत! बिखर जाएगी अभीरा की दुनिया, जानें क्या होगा रूही के साथ

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि युवराज, अभीरा को पाने के लिए पागल हो गया है. वो उसे किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहता है. युवराज, अरमान को मारने की कोशिश करेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: राजन शाही का लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में लीप आया है और दर्शक नया ट्रैक पसंद कर रहे हैं. इस वजह से शो 15 सालों के बाद भी टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है. अब समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी लीड रोल निभा रहे हैं. अभीरा को अरमान से प्यार हो रहा है और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज हो गए है. दूसरी तरफ रूही दोनों को देखकर खुश नहीं हो पाती. उसे अभी भी अरमान से प्यार है. नया प्रोमो आया था, जिसमें युवराज नजर आया.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि युवराज, अभीरा को पाने के लिए पागल हो गया है. वो उसे किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहता है. युवराज, अरमान को मारने की कोशिश करेगा. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से कहता है कि उसे उससे कुछ चाहिए. अभीरा कहती है कि उसके पास कुछ नहीं जो वो उसे दे सकें. अरमान कहता है कि वो चाहता है कि वो बैंक में अपना एक अकाउंट खोले ताकि वो आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सके.

युवराज चलाएगा अरमान पर गोली

वहीं, युवराज, अभीरा को खोजते हुए पोद्दार हाउस पहुंच जाता है. युवराज, अभीरा और अरमान को गार्डन एरिया में एक साथ देखता है. दोनों को एक साथ देखकर युवराज काफी गुस्सा हो जाता है और अपना बंदूक निकालता है. युवराज, अरमान पर गोली चलाने का सोचता है, लेकिन तब तक दोनों गार्डन छोड़कर चले जाते है. युवराज अब अभिरा का अपहरण करने की ठान चुका है. दूसरी तरफ पोद्दार हाउस से सबकोई जाते है, लेकिन अभीरा रूक जाती है कि क्योंकि उसे अपना असाइनमेंट पूरा करना होता है. युवराज सबके जाने के बाद चेहरे पर मास्क लगाकर आता है और उसे किडनैप करने की कोशिश करता है. अभीरा उससे बचकर भागती है.

अबतक ये रिश्ता क्या कहलाता है में हुआ ये खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाले एपिसोड काफी दिलचस्प होगा. अरमान समय पर पहुंच जाएगा और अभीरा को युवराज से बचा लेगा. इस बीच युवराज उससे बचते हुए भागेगे और उसका एक्सीडेंट हो जाता है. जिस गाड़ी से उसका एक्सीडेंट होता है वो गाड़ी गोयनका परिवार के किसी सदस्य की होगी. अब देखना होगा युवराज को होश आएगा तो क्या होगा. क्या वो गोयनका परिवार का सदस्य उसकी मदद करेगा. सारे सवालों का जवाब आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Also Read: Rockstar में इम्तियाज अली इस एक्ट्रेस को करना चाहते थे कास्ट, नरगिस फाखरी की जगह ये अभिनेत्री थी पहली पसंद

अभीरा के गले में मंगलसूत्र देख फूटा युवराज का गुस्सा

अबतक आपने ये रिश्ता क्या कहलाता में देखा कि युवराज अभीरा को देखकर मुस्कुराता है. तभी उसकी नजर उसके सिन्दूर और मंगलसूत्र पर पड़ती है और वो गुस्सा हो जाता है. वो अपनी कार में चिल्लाता है कि अभीरा तुमने किससे शादी की. वह गुस्से में अभीरा की तसवीर को पटक देता है और वो फोटो टूट जाती है. अरमान से अभीरा कहती है कि उसे पहली सैलरी मिली है और वो उसके लिए गिफ्ट लेकर आई है. विद्या पूछती है कि उसे अरमान के लिए क्या मिला. अरमान कुछ नहीं कहते. मनीषा कहती है कि तुम हमेशा उसके लिए लड़ते हो, हो सकता है उसे तुम्हारे लिए कोई अच्छा उपहार मिला होगा. वहीं, अभीरा दादी के पास जाती है और उनसे मौसम को लेकर बात करती है. अभीरा कहती है देखो आकाश में सुंदर पक्षी उड़ रहे हैं. दादी कहती हैं पक्षी आकाश में उड़ते हैं. उसके बाद वो उनसे चाय पीने के बारे में पूछती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को जान से मारने वाला लौटा शो में फिर से, खतरे में पड़ी अभीरा-अरमान की शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >