Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को भूलकर रूही थामेगी मानव का हाथ! इस शख्स ने रिवील की आगे की कहानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज की वापसी हुई थी, जिसके आने से अभीरा काफी परेशान हो गई थी. युवराज किसी भी कीमत पर अभीरा से शादी करना चाहता था.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को 15 साल से एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल में अबतक कई टर्न एंड ट्विस्ट आ चुका है. शो में अबतक तीन जेनरेशन लीप आ चुके हैं और चौथा लीप कुछ महीने पहले ही आया था. अब समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी लीड रोल निभा रहे हैं. सीरियल की कहानी काफी दिलचस्प तरीके से शुरू हुई और अब ये रोमांचक मोड पर आ गया है. अभीरा और अरमान की शादी मजबूरी में हुई थी, लेकिन दोनों अब दोस्त बन गए है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा-अरमान आ रहे करीब
ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज की वापसी हुई थी, जिसके आने से अभीरा काफी परेशान हो गई थी. युवराज किसी भी कीमत पर अभीरा से शादी करना चाहता था. हालांकि युवराज अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाता और जेल चला जाता है. वहीं, रूही को अभीरा और अरमान की नजदीकियां देखकर जलन हो रही है. दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है. ये बात रूही को पसंद नहीं आ रही है. रूही दोनों को साथ में खुश देखकर अच्छा फील नहीं कर रही.


रूही की मानव से होगी शादी!
पोद्दार परिवार रोहित के गुम होने पर काफी दुखी है. हालांकि रोहित की कार को उन्होंने पहाड़ से गिरते हुए देखा और फिर भी उन्हें यकीन नही हैं कि रोहित मरा नहीं है. पोद्दार परिवार को उम्मीद है कि रोहित जिंदा है. दूसरी तरफ गोयनका परिवार रूही के भविष्य को लेकर चिंतित है. मनीष चाहता है कि रूही फिर से किसी और से शादी कर लें. मनीष, रूही की शादी अपने दोस्त विकास भारद्वाज के बेटे मानव से करना चाहते है.


संदीप कुमार की हुई शो में एंट्री
पोद्दार परिवार भी अब धीरे-धीरे मानना लगा है कि रोहित अब वापस लौट कर नहीं आएगा. मनीष ने मानव को फोन किया है और रूही के बारे में सोचने के लिए कहा है. सीरियल में मानव का रोल संदीप कुमार निभा रहे हैं. ईटाइम्स से बातचीत में एक्टर ने कहा कि, वह टीवी पर वापसी को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि जब उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है ऑफर किया गया. तो वो इसे मना नहीं कर सकें क्योंकि उनकी फैमिली इस शो की फैन रही है औ ये दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को छोड़ते ही हर्षद चोपड़ा के झोली में गिरा नया प्रोजेक्ट! इस खतरनाक शो का होगा हिस्सा


संदीप कुमार ने रिवील की आगे की कहानी
अपने किरदार को लेकर संदीप कुमार ने बताया कि, मानव बेहद आकर्षक और पोजिटिव पर्सानिलिटी के हैं और उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है. मानव एक डॉक्टर है और शादी नहीं करना चाहता है लेकिन मनीष और विकास ने उसे रूही के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया है. आगे एक्टर ने रिवील किया की आगे कहानी में कई नये ट्विस्ट आएंगे. क्या रूही अपने अतीत को भुलाकर मानव के सामने अपना दिल खोल पाएगी? ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड निश्चित रूप से दर्शकों को काफी एंटरटेन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >