Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने किया खुलासा, इस वजह से करवाना चाहता है अभीरा और अरमान की शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, पोद्दार हाउस छोड़कर जाता दिखा था. अरमान ने दादी सा से कहा था कि हर चीज उनके मुताबिक नहीं हो सकती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में शॉकिग ट्विस्ट आने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही वापस पोद्दार हाउस आ गई है, लेकिन अभीरा को उसके इरादों पर शक है. रूही, रोहित को यकीन दिला रही है कि वो उससे माफी मांगना चाहती है. वहीं, रोहित ने दादी सा से अरमान की अभीरा से शादी करवाने की शर्त रखी है. अगर दादीसा उसकी ये शर्त मानेगी, तभी रोहित फर्म का हेड बनेगा. दादी सा के पास उसकी बात मानने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है. रोहित की बात दादी सा मान लेती है.

इस वजह से रोहित करवा रहा अरमान और अभीरा की शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा और अरमान को लगता है कि दादी सा अपनी मर्जी से इस रिश्ते के लिए नहीं मान रही. उन्हें मजबूर किया जा रहा है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, रोहित से पूछता है कि उसने ऐसा क्यों किया. उसने दादी सा को उन दोनों की शादी करवाने के लिए क्यों कहा. इसपर रोहित उसे जवाब देता है कि वो उसकी शादी इसलिए करवाना चाहता है क्योंकि उसे अपनी लाइफ रूही के साथ सुलझानी है. रोहित कहता है वो चाहता है कि अरमान और अभीरा सेटल हो जाए, ताकि वो रूही के साथ सेटल हो जाए.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

अरमान को नहीं पोद्दार परिवार को चुनेगा रूही

रोहित की बातें सुनकर रूही काफी गुस्सा हो जाती है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें अरमान, पोद्दार हाउस छोड़कर जाता दिखा था. अरमान ने दादी सा से कहा था कि हर चीज उनके मुताबिक नहीं हो सकती है. अरमान, अभीरा से कहता है वो उसका कृष्ण मंदिर के पास इंतजार करेगा. अभीरा, अरमान को नहीं बल्कि पोद्दार परिवार को चुनती है. अभीरा इसलिए ऐसा करती है क्योंकि उसने विद्या को वादा किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >