Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो में लौटा ये पुराना किरदार, रूही-अरमान का सच आएगा सबके सामने?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और रूही को किसी का कॉल आता है और फिर दोनों अस्पताल पहुंचते है. वहां दोनों एक आदमी को पट्टी बांधे बिस्तर पर लेटा देखते है. शो का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों लाइमलाइट में बना हुआ है. लीप के बाद सीरियल की कहानी मजेदार और दिलतस्प हो गई है. इस वजह से इस बार भी राजन शाही का शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में था. इन दिनों ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अभीरा, अरमान के प्यार में पड़ गई है. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा को साथ में देखकर रूही को जलन हो रही है क्योंकि वो अब भी अरमान से प्यार करती है. हालांकि रूही की शादी अरमान के छोटे भाई रोहित से हुई है. रोहित के सामने ये सच्चाई आ गई है कि रूही उससे नहीं अरमान से प्यार करती है. कुछ हफ्तों से रोहित शो से गायब थे. अब एक बार फिर से उनकी वापसी हो गई है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है से गायब हुआ था रोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित जो काफी हफ्तों से शो से गायब था, वो दोबारा आ गया है. शो छोड़ने से पहले रोहित को अपनी पत्नी रूही और अरमान के रिश्ते के बारे में पता चल गया था. रोहित इसके बाद पोद्दार हाउस छोड़कर चला गया था और उसके बाद उसकी मौत की खबर आई थी. जब रोहित चला गया तो अरमान और पोद्दार परिवार के बाकी सदस्यों ने उसके लापता होने के लिए अभिरा को दोषी ठहराया था. जिसके बाद उन्हें पता चला कि रोहित खुद से गया था. वह वापस लौटने वाला था और रूही के साथ अपनी शादी को रद्द करने का प्लान बना रहा था. अब एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वो वापस आ गया है और उसका एक्सीडेंट हो गया.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो के अनुसार, अरमान और रूही को किसी का कॉल आता है और फिर दोनों अस्पताल पहुंचते है. वहां दोनों एक आदमी को पट्टी बांधे बिस्तर पर लेटा देखते है. रूही को विश्वास था कि अरमान उसके पास दोबारा वापस आ जाएगा, लेकिन रोहित के वापस आने से चीजें एक बार फिर से बदल जाएगी. क्या रोहित वापस आने के बाद रूही के साथ अपनी शादी रद्द कर देगा. क्या रोहित, अरमान और रूही को फिर से मिलाएगा? हालांकि जैसी रोहित की हालत है, उससे ये भी लगता है कि उसकी याददाश्त चली जाएगी. अब ये सारे सवाल आने वाले एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद रता चलेगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस नये किरदार की सीरियल में होगी एंट्री, अरमान-अभीरा की जिंदगी होगी तबाह!

जानें क्या हुआ शो में खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और रूही का सच अभीरा के सामने आने वाला है. दरअसल, अरमान को ऐसा लगता है कि उसने रूही के साथ बहुत खराब बिहेव किया है. अरमान उससे माफी मांगने का फैसला करता है. अरमान, रूही के साथ बाहर जाने का प्लान बनाता है ताकि वो उससे माफी मांग पाए. रूही को लगता है कि अरमान उसके साथ कुछ वक्त बिताना चाहता है और वो अभी भी उससे प्यार करता है. अरमान उससे सिर्फ माफी मांगता है. घर लौटते समय रूही और अरमान की कार एक जंगल इलाके के पास खराब हो जाएगी. अरमान अपनी कार बनवाने के लिए मैकेनिक खोजेगा, लेकिन उसे नहीं मिलेगा. दोनों की नजर एक छोटी सी झोपड़ी दिखेगी, जहां दोनों इंतजार करने का फैसला करेंगे. अभीरा को ये बात नहीं पता है कि वो रूही से मिलने गया है. वह जल्द ही उसे अपनी फाइल देने के लिए उसके पीछे जाएगी. रास्ते में अभीरा की नजर अरमान की कार पर पड़ेगी और उसे खोजेगी. वह अरमान और रूही को साथ में एक झोपड़ी में देखकर हैरान हो जाएगी. अभीरा देखेगी कि रूही, अरमान को गले लगाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >