Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने रूही से शादी करने से किया इंकार, नशे की हालत में दादी सा के सामने किया हंगामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान नशे की हालत में दादी सा अभीरा को लेकर सवाल करता है. दादी सा से वो पूछता है कि उसका रिश्ता अभीरा से उसने क्यों तोड़ा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी लेटेस्ट कहानी से लोगों का दिल जीत रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कृष, अरमान को अहसास दिलाता है कि अभीरा के दिल में उसके लिए प्यार है. रूही से शादी करने का फैसला उसका एक समझौता है. नशे में धुत अरमान दादीसा से सवाल करेगा कि उसने उसे अभीरा से अलग क्यों किया. वो दादी सा उसकी शादी तोड़ने का आरोप लगाता है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में अरमान, रूही से शादी नहीं करने की बात कहता है.


अरमान, रूही से नहीं करेगा शादी
ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आया है. अभीरा उदयपुर छोड़ने का प्लान बना रही है. अरमान ने उसे वेडिंग प्लानर के जॉब से निकाल दिया है. अभीरा ने फैसला किया है वो ये शहर छोड़कर दूसरे शहर जाकर अपनी नयी जिंदगी शुरू करेगी. वो आखिरी बार अरमान को देखने का फैसला करती है. अभीरा मंदिर जाती है और वहां वो अरमान और अभीरा को देखती है. अरमान वहीं रूही से कहता है कि वो उससे शादी नहीं कर सकता. इसपर रूही उससे पूछती है क्यों. इसपर अरमान कहता है कि वो अभीरा से प्यार करता है. अभीरा ये प्यार वाली बात नहीं सुनती और चली जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में आया फिर से बड़ा दुख, अरमान ने निकाला जॉब से, काजल खोलेगी संजय का राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर शहजादा धामी के छलके आंसू, कहा- डायरेक्टर ने कहा…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कुछ इस तरह अभीरा करेगी अरमान से प्यार का इजहार, क्या रूही का टूट जाएगा दुल्हन बनने का सपना


अरमान करेगा दादी सा से सवाल
वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान नशे की हालत में दादी सा अभीरा को लेकर सवाल करता है. दादी सा से वो पूछता है कि उसका रिश्ता अभीरा से उसने क्यों तोड़ा. अरमान दादीसा से सवाल करता है कि उसने अभिरा के साथ उसकी शादी तोड़ने की कोशिश क्यों की और वह परिवार को खुश करने के लिए अभिरा के प्रयासों की सराहना क्यों नहीं करती. दादी सा उसके बात करने के लहजे से चौंक जाती है क्योंकि आज तक अरमान ने उनसे ऐसे कभी बात नहीं की. गुस्से में दादी सा उससे पूछती है कि क्या वो अभीरा से प्यार करता है. इसपर अरमान को अहसास होता है कि वो सच में अभीरा से प्यार करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >