Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अरमान एक साथ करेंगे रोमांटिक टाइम स्पेंड, अभीरा का टूटेगा दिल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अरमान को ऐसा लगता है कि उसने रूही के साथ बहुत खराब बिहेव किया है. अरमान उससे माफी मांगने का फैसला करता है. अरमान, रूही के साथ बाहर जाने का प्लान बनाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खूब सारे ट्विस्ट आ रहे हैं. समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी शो में अभीरा और अरमान का किरदार निभा रहे हैं. राजन शाही का शो 15 सालों से टीवी पर चला आ रहा है और टीआरपी के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. अबतक शो में तीन बार जेनरेशन लीप आ चुका है और ये चौथा जेनरेशन लीप हाल ही में आया है. शो में दिखाया गया था कि अरमान और अभीरा को साथ में देखकर रूही काफी गुस्सा हो जाती है. वो उसपर उसकी खुशियां छीनने का आरोप लगाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा रूही और अरमान के अतीत से अनजान है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान ने लिया अभीरा का साइड

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक दिखाया गया कि अरमान अपनी पत्नी अभीरा के लिए पूरे परिवार के सामन स्टैंड लेता है. अरमान, अभीरा के दस्तावेजों को बर्बाद करने के लिए रूही, स्वर्णा और सुरेखा के खिलाफ हो जाता है, जिन्होंने उसे परीक्षा नहीं देने दिया. अरमान सबको अहसास दिलाता है कि अभीरा के लिए उसका करियर बहुत जरूरी है. रूही इससे चिढ़ जाती है और उसे अपनी पत्नी का साइड और तारीफ करने के लिए नहीं कहती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को ऐसा लगता है कि उसने रूही के साथ बहुत खराब बिहेव किया है. अरमान उससे माफी मांगने का फैसला करता है. अरमान, रूही के साथ बाहर जाने का प्लान बनाता है ताकि वो उससे माफी मांग पाए. रूही को लगता है कि अरमान उसके साथ कुछ वक्त बिताना चाहता है और वो अभी भी उससे प्यार करता है. अरमान उससे सिर्फ माफी मांगता है. घर लौटते समय रूही और अरमान की कार एक जंगल इलाके के पास खराब हो जाएगी. जिसके बाद शो में बड़ा ट्विस्ट आएगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस नये किरदार की सीरियल में होगी एंट्री, अरमान-अभीरा की जिंदगी होगी तबाह!

अरमान- रूही एक झोपड़ी में रहेंगे

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान अपनी कार बनवाने के लिए मैकेनिक खोजेगा, लेकिन उसे नहीं मिलेगा. दोनों की नजर एक छोटी सी झोपड़ी दिखेगी, जहां दोनों इंतजार करने का फैसला करेंगे. अभीरा को ये बात नहीं पता है कि वो रूही से मिलने गया है. वह जल्द ही उसे अपनी फाइल देने के लिए उसके पीछे जाएगी. रास्ते में अभीरा की नजर अरमान की कार पर पड़ेगी और उसे खोजेगी. वह अरमान और रूही को साथ में एक झोपड़ी में देखकर हैरान हो जाएगी. अभीरा देखेगी कि रूही, अरमान को गले लगाएगी. ये देखकर अभीरा का दिल टूट जाएगा. अभीरा को अरमानऔर रूही के बारे में जल्द ही पता चलेगा. अब देखना है कि अभीरा ये सब जानने के बाद क्या बड़ा फैसला लेगी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान को साथ देख टूट जाएगा रूही का दिल, उठाएगी बड़ा कदम

पिछले एपिसोड में क्या हुआ खास

अभीरा असाइनमेंट फाइल को जलने से बचाने का प्रयास करती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है. वह फूट-फूट कर रोती है और मंदिर से चली जाती है. बाद में अभीरा को उसके बॉस से चेतावनी मिलती है क्योंकि वह समय पर असाइनमेंट जमा करने में असमर्थ है. अभीरा ये सब बातें अरमान को बताती है. जिसके बाद अरमान उसे सांत्वना देते हैं और गले गलाते है. आने वाले एपिसोड में अभीरा अरमान और रूही को गले मिलते हुए देखेगी. वह अपनी भावनाओं पर सवाल उठाती है कि वह क्यों प्रभावित हो रही है. क्या अभिरा को अरमान से प्यार होने लगा है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >