Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा को आया हार्ट अटैक, अरमान-अभीरा की शादी में लगेगा ग्रहण

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai का अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा एक होने वाले हैं. दोनों अपनी शादी को लेकर प्लान बनाते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए दर्शक तैयार हो जाए. अभीरा और अरमान एक-दूसरे को चाहते हैं, लेकिन दोनों के बीच ऐसा कुछ हो जाता है, जिससे वो दूर हो जाते हैं. अरमान काफी समय से अभीरा का प्यार और विश्वास जीतने में लगा हुआ है. रूही के पूरे ड्रामे के बाद अभीरा पोद्दार हाउस छोड़ कर चली गई थी. हालांकि माधव के साथ उसे दोबारा आना पड़ा. अब एक बार फिर से अरमान और अभीरा एक होने वाले हैं. पूरा पोद्दार परिवार खुश है सिवाय दादी सा को छोड़ कर.

अरमान की दुल्हनिया बनेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से कुछ तसवीरें सामने आई थी, जिसमें अभीरा, अरमान को प्रप्रोज करते दिखी थी. दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे. एक लंबे इंतजार के बाद अरमान और अभीरा को ऐसे देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे थे. शो के नये प्रोमो में दिखाया गया कि दोनों लवबर्ड्स शादी करने का प्लान बनाते है. पोद्दार फैमिली अच्छे-अच्छे आउटफिट्स पहनते हैं. पोद्दार हाउस में खुशी का माहौल है. हर कोई चाहता है कि अरमान और अभीरा की शादी हो जाए.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के करीब जाने पर रूही से अभीरा लेगी इस तरह बदला, कोर्ट में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

दादी सा ने चली बड़ी चाल

इस शादी से सिर्फ एक इंसान खुश नही है और वो है विद्या. दादी सा इस शादी के खिलाफ है और इस शादी को रोकने के लिए एक नयी चाल चलती है. दादी सा अरमान को उससे या अभीरा में से किसी एक को चुनने के लिए कहती है. दादी सा यानी कावेरी कहती है वो हमेशा से पोद्दार हाउस में रह रहा है. दादी सा को हार्ट अटैक आ जाता है और वो अस्पताल में एडमिट हो जाती है. क्या फिर से अरमान-अभीरा की शादी रुकी जाएगी. क्या दादी सा की ये चाल काम आएगी. क्या अरमान एक बार फिर से अभीरा का दिल तोड़ देगा. आने वाला एपिसोड कई बड़े ट्विस्ट को लेकर आएगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा की फिर से होगी शादी, क्या दोनों की जिंदगी से हमेशा के लिए दूर जाएगी रूही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >