Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अदालत में दादी सा को किया बेगुनाह साबित, अरमान को हुआ अपनी गलती का अहसास

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, दादी सा को बेगुनाह साबित कर देती है. पूरा परिवार काफी खुश है. देव, अभीरा की तारीफ करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी-स्टारर स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब सारे ट्विस्ट आने वाले है. रूही, अरमान और अभीरा की कहानी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. शो में दिखाया जा रहा है कि अभीरा से सारे घरवाले नाराज है. अभीरा और अरमान कोर्ट में आमने-सामने है. शो में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा की तरफ से अपने परिवार से माफी मांगता है. वो अभीरा को याद करके गुस्सा करता है. अभीरा सोचती है कि अरमान नाराज हो सकता है. अभीरा सोचती है वो अपनी मां का सपना नहीं तोड़ सकती है और वो गरीबों की मदद करेगी.


ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी और अरमान जिला अदालत पहुंचते हैं. पूरा परिवार उनके साथ है और अभीरा के खिलाफ. अभीरा सभी को चौंकाते हुए कोर्ट पहुंच जाती है. वह जज से अनुरोध करती है कि उसे अदालत को एक महत्वपूर्ण सबूत दिखाने की अनुमति दी जाए. अभीरा एक वीडियो पोस्ट करती है और दादी सा उसमें बिल्डर को पैसे देते दिखती है. दादीसा उनसे कहती है कि वो जमीन चाहती है, लेकिन इससे गांव वालों को आर्थिक लाभ हो.


दादीसा हुई बेगुनाह साबित
दादीसा बिल्डर को पैसे देकर चली जाती है और फिर वो बिल्डर वो पैसे किसी और को दे देता है. बिल्डर कहता है कि वो दादी सा को बदनाम करना चाहता है. अभीरा ने बिल्डर अजय को मुख्य अपराधी साबित कर दिया. पुलिस अजय तो पकड़ लेती है और कावेरी को जज रिहा कर देते है. पोद्दार खुश हो जाते हैं कि कावेरी रिहा हो गई है. देव अभीरा की तारीफ करता है कि वो एक दिन बड़ी वकील बनेगी. वहीं, अभीरा कावेरी से कहती है कि वह उस पर भरोसा करना चाहती थी. लेकिन गरीब लोगों के लिए उसे बुरा लग रहा था. अरमान को बुरा लगता है कि उसने अपनी पत्नी अभीरा पर शक किया. वो खुद को दोषी मानता है. वो अभीरा से माफी मांगने का सोचता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की शो में होगी वापसी, Shivam Khajuria ने कही ये बात


अबतक सीरियल में ये हुआ खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अरमान कहता है कि अभीरा ने पहले ही हमारी इज्जत खराब कर दी है. अभीरा उससे पूछती है कि आखिर उसने ऐसा क्या कर लिया. अरमान चिल्लाता है कि उसने उसकी अलमारी से जमीन के पेपर्स चुराकर अपने मालिक को दे दिया. वो कहती है कि उसने ये नहीं किया. वह उसे डांटता है. अभीरा रोते हुए चली जाती है. अरमान, सचिन से बात करता है कि वो केस जीत जाएंगे. अरमान अभीरा को खोजता है और रूही के बारे में पूछता है. रूही कहती है कि वह अभी बाहर गई थी, जाओ और उसे रोको. अरमान बाहर जाता है और अभीरा को बुलाता है. संजय पूछता है कि क्या उसने मासा को फंसाया और भाग गई. अरमान कहते हैं नहीं. संजय कहता है कि उसक वजह से सारी प्रॉब्लम हुई है और कल हो सकता है कि मासा को जेल हो जाए.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान आएंगे एक दूसरे के करीब, रूही बनेगी बड़ी विलेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >