Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की शो में होगी वापसी, Shivam Khajuria ने कही ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान के रिश्ते में कई टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. उनके स्टोरी के साथ-साथ रोहित और रूही की भी कहानी चल रही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर आ रहा है और इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है. सीरियल में चार पीढ़ियां आ चुकी है और हर एक ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. सबसे पहले शो में हिना खान, करण मेहरा यानी अक्षरा और नैतिक नजर आए. उसके बाद शिवांगी जोशी, मोहसिन खान ने उनकी जगह ले ली. फिर तीसरे जेनरेशन लीप में अभिमन्यु और अक्षरा के रूप में हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ ने शो में काम किया. अब अभीरा और अरमान लीड रोल निभा रहे है. शो की आगे की कहानी क्या होगी, ये फैंस जानना चाहते हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की होगी वापसी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान के रिश्ते में कई टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. उनके स्टोरी के साथ-साथ रोहित और रूही की भी कहानी चल रही है. रोहित का किरदार शिवम ���जुरिया निभा रहे हैं. काफी समय से शिवम शो में नजर नहीं आ रहे हैं. पोद्दार परिवार में हर किसी ने उसे मरा समझ लिया है. हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से शिवम ने बात की और खुलासा किया कि वह जल्द ही वापसी करेंगे. उन्होंने कहा कि, अभीरा और अरमान की कहानी अब स्पष्ट रूप से सफल है. उन्होंने कहा किजब कहानी शुरू हुई, तो विश्व कप चल रहा था, इसलिए चीजें प्रभावित हुई, लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है का हर बार पोजिटिव इरादा रहा है.


शिवम खजुरिया ने कही ये बात
शिवम खजुरिया ने आगे कहा कि, पोजिटिव इरादे के कारण, इसने हमेशा शो के लिए काम किया है, चाहे ये रिश्ता का कोई भी सीजन हो क्या कहलाता है. शो में अभी भी सुधार हो रहा है और जब रोहित आएंगे तो इसे टीआरपी चार्ट पर और भी नंबर मिलेंगे.” शिवम की बातों से तो कन्फर्म है कि उनकी शो में दोबारा वापसी होगी. देखना दिलचस्प होगा कि रोहित के आने से रूही का क्या होगा. क्या वो अरमान को भूलकर रोहित के साथ अपनी जिंदगी में नयी शुरूआत करेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जान खतरे में, होगा एक्सीडेंट, अरमान ऐसे रखेगा उसका ख्याल

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान को मिठाई खिलाने की कोशिश करती है, लेकिन वो मना कर देता है. विकास और मानव ने जाने का फैसला किया. सुरेखा कहती है कि रूही मानव के साथ खुश होती. विकास कहते हैं कि जोड़ी भगवान बनाता है. वह कहता है कि रूही किसी और की हकदार है. स्वर्णा, रूही से पूछती है कि वो पोद्दार हाउस में क्या कर रही है. रूही कहती है कि वह पोद्दार हाउस में सहज है. वह रूही को आगे बढ़ने के लिए कहती है.

अरमान और अभीरा रहेंगे अलग-अलग कमरे में
अभीरा गेस्ट रूम में रहने जाती है. अरमान कावेरी के केस पर अपना ध्यान लगाता है, लेकिन उसे बार-बार अभीरा की याद आती है. अभीरा सोचती है कि अरमान अब आराम से अलग कमरे में काम कर रहा होगा. अभीरा और अरमान को अतीत याद है. दोनों एक दूसरे की मौजूदगी को महसूस करते हैं. अभीरा को लगता है कि अरमान अकेले कमरे में आनंद ले रहा होगा. अभीरा अकेले कमरे में रहकर डर जाती है और तभी उसे रूही दिखती है. रूही पूछती है कि वो उसके कमरे में पूछने आई है कि उसने दवा ली है या नहीं. अभीरा को पता चलता है कि अरमान ने उसे भेजा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान आएंगे एक दूसरे के करीब, रूही बनेगी बड़ी विलेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >