Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित ने रिवील किया अपकमिंग ट्रैक, कहा- ‘अभीरा-अरमान के बीच…’

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही दर्शक को एक मजेदार ट्रैक देखने को मिलेगा. अक्षय तृतीया समारोह में अरमान और अभीरा शामिल होते है और दोनों मिलकर पूजा करते है. आगे के ट्रैक को लेकर रोहित पुरोहित ने खुलासा किया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट आने वाले हैं. शो में अभीरा-अरमान और रूही की स्टोरी दिखाई जा रही है. ट्रैक की बात करें तो अभीरा वापस पोद्दार हाउस आ चुकी है. दादी सा ने खुद उसे घर में दोबारा बुलाया है. अभीरा ने वापस आने के लिए शर्त रखी और दादी सा को माननी पड़ी. कावेरी अरमान को तलाक के पेपर्स पर साइन करने के लिए दवाब डालती है. हालांकि अरमान को तलाक के पेपर्स पर साइन करने से माधव रोक लेता है.


रोहित पुरोहित ने रिवील किया अपकमिंग सीन
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षय तृतीया समारोह में अरमान और अभीरा बतौर पति-पत्नी पूजा करेंगे. इस दौरान दोनों कए बीच एक रोमांटिक मोमेंट भी देखने को मिलेगा. पेनटीवी के साथ एक इंटरव्यू में रोहित पुरोहित ने इस सीन को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि अभीरा और अरमान एक पल के लिए पास आते है और उस मोमेंट को एंजॉय करते है. हालाकि दोनों को याद आता है कि उनका जल्द ही तलाक होने वाला है. रोहित ने बताया कि, अरमान घायल होने वाला होता है, लेकिन अभीरा उसे बचाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा ने दिखाया अपना असली चेहरा, दादी सा-संजय को सिखाया सबक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: क्या अरमान के साथ अपनी शादी को एक मौका देगी अभीरा, दादी सा से कहेगी ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या दोबारा होगी अभीरा और अरमान की शादी, आएगा बड़ा ट्विस्ट, BTS तसवीरें वायरल


रोहित पुरोहित ने कही ये बात
रोहित पुरोहित ने आगे कहा, अरमान ये सोचता है कि आखिर में अभीरा को उसकी इतनी चिंता क्यों है. रोहित ने बताया कि अभीरा-अरमान के बीच गलतफहमी है कि उन्हें लगता है कि सामने वाला तलाक लेकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहता है. बता दें कि अपकमिंग एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है, जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे. कुछ महीने पहले ही मेकर्स ने शहजादा धामी को ये रिश्ता क्या कहलाता है से निकाल दिया था, जिसके बाद रोहित पुरोहित की एंट्री हुई है. रोहित और समृद्धि शुक्ला की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से राजन शाही ने हिना खान को निकाला था शो से बाहर, सालों बाद हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >