Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान को रोहित दे देगा अपना बच्चा, क्या रूही होगी उसके फैसले से सहमत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को होश आता है और वह अपने बच्चे को अपने पास नहीं देखकर काफी परेशान हो जाती है. अरमान को समझ नहीं आता कि वह उसे कैसे सच्चाई बताए.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि रूही और अभीरा दोनों हॉस्पिटल में एडमिट है. दोनों को प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है. डॉक्टर रोहित और अरमान को बताते हैं कि वह दोनों में से किसी एक के ही बच्चे को बचा पाएंगे. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और रूही की हालत बिगड़ती जाएगी. अभीरा के सर्जरी के दौरान उसका बहुत सारा खूब बह जाता है. डॉक्टर नर्स को अभीरा को खूब चढ़ाने के लिए कहता है.

अभीरा और अरमान को रोहित दे देगा अपना बच्चा

सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया जाता है कि अभीरा को होश आ जाता है. होश में आने के बाद अभीरा, अरमान से पूछती है कि उसका बच्चा कहां है. अभीरा अपने आस-पास बच्चे को ना देखकर घबरा जाती है. अरमान उसे बहुत शांत कराने की कोशिश करता है, लेकिन वह शांत नहीं होती. तभी अचानक रोहित अपना बच्चा लेकर वहां आ जाता है. वह अपना बच्चा अभीरा को दे देता है. रोहित, अरमान को अपना बच्चा लेने के लिए कहता है क्योंकि उसे लगता है कि वह उसे एक अच्छी परवरिश दे सकता है.

क्या रूही, रोहित के फैसले पर होगी सहमत

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित अपने भाई अरमान से कहता है कि ये बच्चे को लेने के बाद उसका परिवार कंप्लीट हो जाएगा. हालांकि रूही को रोहित के इस फैसले के बारे में जानकारी नही हैं. रूही को जब ये बात पता चलेगी तो वह कैसे रिएक्ट करेगी. क्या वह रोहित को ऐसा करने के लिए माफ कर देगी. क्या अभीरा और अरमान, रोहित और रूही के बच्चे को अपनाएगे. क्या रूही, रोहित के फैसले से सहमत नहीं होगी. आगे आने वाला एपिसोड बेहद रोमांचक होने वाला है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा की हो जाएगी मौत, डिप्रेशन में चला जाएगा अरमान, रूही देगी बच्चे को जन्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >