Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा देगी अपनी बेटी अभीरा का मुश्किल घड़ी में साथ, मनीष के सामने खुलेगा बड़ा राज

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड में ड्रामा खूब सारा दिखाया जाएगा. अभीरा एक फंक्शन रखती है, जिसमें गोयनका परिवार भी शामिल होता है. इसमें मनीष को एक बड़ा राज पता चलता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा डांस करते हुए पोद्दार फैमिली में एंट्री लेती है. कावेरी उससे पूछती है कि उसने समारोह के लिए पैसे कहां से लाए. अभीरा उसे बताती है कि वो अपने माता-पिता के बचाए हुए पैसों से ये समारोह का आयोजन कर रही है. अभीरा बताती है कि अक्षरा ने उसक फ्यूचर के लिए पैसे बचाए थे और निवेश किए थे, जिसका रिर्टन काफी ज्यादा आया है. इस तरह अक्षरा अपनी बेटी की मदद करती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि सभी पारंपरिक हिमाचली आउटफिट में आते है. अभीरा जो सजावट करती है उसकी तारीफ विद्या करती है. अभीरा, अक्षरा और अभिनव की फ्रोटो फ्रेम लाती है और उनके बारे में पूरे परिवार को बातती है. दादी सी फ्रेम के आगे दीया जलाती है. वहीं, रूही, रोहित से कहती है उसके सिर में दर्द हो रहा और वो आराम करेगी.

मनीष को क्या पता चलेगा अभीरा के पिता के बारे में

अभीरा के फंक्शन में गोयनका भी आते है. मनीष को अभीरा को देखकर अक्षरा याद आती है. अभिरा दीया जलाती है और मनीष उससे हिमाचली परंपराओं के बारे में पूछता है. अभीरा उन्हें बातती है कि उसके पिता कसौली से थे और इस वजह से वो सारी परंपराओं के बारे में जानती है.

इस शख्स के सामने आएगा अभीरा का सच

मनीष के सामने राज खुल जाएगा कि अक्षरा ही अभीरा की मां है. वो ये जानकर चौंक जाएगा. अब ये देखना रोमांचक होगा कि गोयनका परिवार ये जानकर कैसे रिएक्ट करेंगे. रूही ये सच्चाई जानकर कैस प्रतिक्रिया देगी, ये देखने लायक होगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है कब हुआ था शुरू

ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था. शो अभी तक चला आ रहा है और इसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल अपनी जगह हर बार बना लेता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >